Thursday, April 25, 2024
HomeUncategorizedलाॅकडाउन को बेरहम बना रहे है अधिकारियों के नित नए आदेश

लाॅकडाउन को बेरहम बना रहे है अधिकारियों के नित नए आदेश

 

-शनिवार को खुलना था होलीगेट क्षेत्र का बाजार, पुलिस ने व्यापारियों के वाहन रोके, खाद्यान आपूर्ति भी ठप्प

मथुरा। लाॅकडाउन लोगों की मुश्किले बढ़ा रहा है इस बीच अधिकारियों के नित नए आदेश व्यापारियों को बेवजह परेशान कर रहे है। शनिवार को होलीगेट, कोतवाली रोड, जवाहर गंज भरतपुर गेट सहित कई इलाकों के बाजार खुलने थे। लेकिन पुलिस ने व्यापारियों के वाहन ही रोक दिए। इतना ही नहीं लाॅकडाउन में पहली बार खाद्यान के वाहनों को भी रोक दिया गया। ऐसे में पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
शुक्रवार देर रात पुलिस ने अचानक नई यातायात व्यवस्था लागू कर दी। व्यापारी इससे अनजान थे। इसमें भरतपुर गेट की ओर से होली गेट की तरफ जाने वाले दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन थ्री व्हीलर ई-रिक्शा रिक्शा प्रतिबंधित कर दिए। लेकिन वाहनों की पार्किंग के लिए कोई स्थान तय नहीं किया। इतना ही नहीं लाॅकडाउन में पहली बार खाद्यान आपूर्ति के वाहनों को भी पूरी तरह से रोक दिया। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ गया।

शहर की खाद्यान आपूर्ति का बाजार ठप्प

जवाहर गंज शहर की खाद्यान आपूर्ति का बड़ा बाजार है। यहीं से शहर में चीनी, दाल, अनाज, चावल आदि की आपूर्ति होती है। शनिवार को इस बाजार को खोलने की अनुमति है बावजूद इसके पुलिस ने न तो खाद्यान से भरे वाहन अंदर जाने दिए और न ही इन वाहनों से सामान की आपूर्ति ही होने दी। इसके चलते व्यापारी खासे परेशान है।

पुलिस-प्रशासन में तालमेल के अभाव से अराजकता-अजय चतुर्वेदी

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी और महामंत्री अंशुल अग्रवाल ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को पत्र लिखा है। उसमें अवगत कराया गया है कि मथुरा का प्रशासन अपने मनमाने आचरण पर उतारू है। इससे व्यापारी वर्ग को खासी परेशानी हो रही है। इससे सरकार की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। पुलिस और प्रशासन में तालमेल का अभाव है जिससे अराजकता की स्थिति पैदा हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments