Saturday, April 20, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा मंडी भाव 1 जूनः घरेलू मांग से सरसों में तेजी का...

मथुरा मंडी भाव 1 जूनः घरेलू मांग से सरसों में तेजी का रूख, गेहुं और जौ की कीमतें बेदम

 

मथुरा। सोमवार को मथुरा की राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अनाज मंडी में सरसों की कीमतें तेज रही। यहां किसानों की सरसों ऊपर में 4400 रूपए प्रति क्विंटल तक बिक गई। सरसों का औसतन भाव 4300 रूपए प्रति क्विंटल रहा। सरसों में तेजी का कारण इस सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद का होना बताया जा रहा है। फिलहाल सरसों के तेल की घरेलू मांग भी ठीक-ठाक है। इसके अलावा गेहूं और जौ की कीमतें बेदम है। सोमवार को गेहूं चमकदार (आईटीसी पास) 1805 रूपए प्रति क्विंटल तक बिक गया। जबकि मिल दड़े का भाव 1760-1765 रूपए प्रति क्विंटल तक ही रहा। राजस्थान की मंडियों से जौ की आपूर्ति लगातार बढ़ रही है। इसके चलते मथुरा मंडी में जौ का भाव 1450 रूपए से 1500 सौ रूपया प्रति क्विंटल तक रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments