Wednesday, April 24, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़अपडेटः तानाशाह जैसा व्यवहार कर रहे है डीएम-कांगेस नेताओं ने लगाए आरोप

अपडेटः तानाशाह जैसा व्यवहार कर रहे है डीएम-कांगेस नेताओं ने लगाए आरोप

 

मथुरा। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने जिला मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस नेताओं को कलेक्ट्रेट के बाहर रोक दिया गया तथा पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को डीएम ने बुलाया। पदाधिकारियों का आरोप है कि डीएम ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया, जिसके चलते डीएम से कांग्रेस नेताओं की हाॅट-टाॅक हुई।
इसी दौरान डीएम ने पुलिस अधिकारियों तथा थाना सदर बाजार पुलिस को बुला लिया और ज्ञापन दे रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी, महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालू अग्रवाल, यतेंद्र मुकद्दम, प्रवीण भास्कर, विक्रम वाल्मीकि, प्रवीण ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे नाराज होकर बाहर मौजूद अन्य कांग्रेसजन ने आक्रोश व्यक्त किया और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी।
जिलाध्यक्ष ने कहा है कि डीएम के व्यवहार से स्पष्ट है कि वह भी सरकार की तर्ज पर तानाशाह के रूप में काम कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि जब हम शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन दे रहे हैं तो गिरफ्तारी क्यों की गई। इसका अर्थ है कि सरकार के इशारे पर प्रशासन भी तानाशाह हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments