Saturday, April 20, 2024
HomeUncategorizedमथुरा मंडी के भाव 5 जून 2020-सरसों 100 रूपए मंदी रही, गेहूं,...

मथुरा मंडी के भाव 5 जून 2020-सरसों 100 रूपए मंदी रही, गेहूं, जौ और धान के भाव भी पढ़िए

 

मथुरा। शुक्रवार को मथुरा की अनाज मंडी में सरसों बेस्ट क्वालिटी की कीमत 4400 रूपया तक रही। औसतन क्वालिटी की सरसों का भाव 4200 से 4300 रूपए प्रति क्विंटल रहा। बीते दिन के मुकाबले सरसों में 100 रूपए प्रति क्विंटल की मंदी रही। गेहूं चमकदार (आईटीसी पास) 1800 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका जो बीते दिन के मुकाबले 15 रूपया तेज रहा। जबकि मिल दड़े का भाव 1760 रूपए प्रति क्विंटल तक ही रहा। मथुरा मंडी में जौ का भाव 1400 रूपए से 1425 रूपया प्रति क्विंटल तक रहा है। धान 1509 किस्म बेस्ट क्वालिटी की कीमतें 2200 रूपया जबकि मीडियम क्वालिटी का भाव 2100 रूपया प्रति क्विंटल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments