Tuesday, April 23, 2024
Homeराजनीतिगांधी प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रखा मौन व्रत

गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रखा मौन व्रत

रिपोर्ट – गोविन्द भारद्वाज/सुनील सिंह

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जेल से रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार अलग अलग तरीके से विरोध जाहिर किया जा रहा है, शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के समीप मौन व्रत किया और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अख्तियार करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जल्द रिहाई की मांग की, इस दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राजनीतिक षड्यंत्र के चलते प्रदेश अध्यक्ष को 26 दिनों से लखनऊ की जेल में कैद कर रखा है कोरोना संक्रमण काल में सरकार मजदूरों की मदद की बजाय मजदूरों की मदद करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है, इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जब तक प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई नहीं होगी तब तक उनके द्वारा गांधीवादी तरीके से सरकार के खिलाफ विरोध जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments