Thursday, March 28, 2024
Homeजुर्मवृन्दावन - बांके बिहारी क्षेत्र में महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों रुपए...

वृन्दावन – बांके बिहारी क्षेत्र में महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लूट

 

रिपोर्ट – अरुण यादव
वृंदावन बांके बिहारी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत अठखम्बा स्थित छत्ता गली में बुधवार रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक मकान पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने मकान स्वामी 75 वर्षीय प्रेमलता अग्रवाल एवं 74 वर्षीय मुन्नी देवी को मारपीट कर बंधक बना लिया तथा नगदी सहित लाखों रुपए का सामान लूटकर ले गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता प्रेमलता अग्रवाल ने बताया कि वह करीब 50 वर्षों से वृंदावन में रहकर ठाकुरजी की सेवा पूजा करती है और बच्चे गुवाहाटी असम रहते हैं। घर में एक नौकरानी और एक महिला साथ रहती है। रात्रि लगभग 1 बजे दो बदमाश नौकरानी अनु से दरवाजा खुलवाकर घर के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद बदमाशों ने उन दोनों के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया और घर में रखे 5 किलो चांदी के बर्तन, ठाकुरजी के खिलौने एवं लगभग 3 लाख रुपए लूटकर ले गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments