Saturday, April 20, 2024
Homeविजय गुप्ता की कलम सेकुंडों का कारोबार बंद कोरोना का शुरू, ब्रज फाउंडेशन ने कोरोना के...

कुंडों का कारोबार बंद कोरोना का शुरू, ब्रज फाउंडेशन ने कोरोना के नाम पर ब्रजवासियों की मदद के लिए मांगा धन

रिपोर्ट विजय गुप्ता

मथुरा। ब्रज के कुंडों के जीर्णोद्धार में गोलमाल करने के बाद सरकारी जांच एजेंसियों का सामना कर रहे ब्रज फाउंडेशन के एक और कृत्य ने ब्रजवासियों को शर्मसार कर दिया है। फाउंडेशन ने कोरोना महामारी के नाम पर लोगों से आॅनलाइन दान की अपील की है। वो इस धन से असहाय ब्रजवासियों की मदद करने के लिए गुहार लगा रहे है। जबकि ब्रज में हकीकत इसके उलट है, यहां समाजसेवी स्वतः ही गरीब-असहायों को भोजन करा रहे है, उन्हें राशन दे रहे है और उनकी हर मदद का कार्य संकल्प के साथ निरंतर कर रहे है।
संभवतः ये देश में ऐसा पहला मामला होगा जब किसी गैर सरकारी संगठन ने इस महामारी में गरीब-असहाय लोगों की मदद के नाम पर इस तरह से अपनी झोली फैलाई है। जबकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। खासकर ब्रज में इस महामारी से जूझ रहे लोगों के लिए समाजसेवी संगठन जिस तरह से आगे आए है वो पूरे देश के लिए एक मिसाल है। सरकारी स्तर पर कम्यूनिटी किचन के अलावा समाजसेवी संगठनों की रसोई में प्रतिदिन हजारों लोगों का भोजन बन रहा है। इस भोजन को जरूरतमंदों तक नियमित रूप से पहुंचाया जा रहा है।
इस सबके बीच ब्रज फाउंडेशन के चेयरमैन विनीत नारायण ने अपनी फेसबुक आईडी पर 16 अप्रैल को एक पोस्ट डाली। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा में जरूरत मंदों की मदद के लिए दान देने की अपील की गई। वजह कोरोना महामारी को बताया गया। इस पोस्ट को जिसने भी देखा तो वो अवाक रह गया। आईडी पर तीखे कमेंट किए गए। जिस पर फाउंडेशन से जुड़े लोग अपनी सफाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को नाममात्र लोगों ने ही पसंद किया है।
यहां हम आपको बता दें कि उक्त फाउंडेशन इससे पहले ब्रज के कुंडों के जीर्णोद्धार का कार्य करता था। डीएम ने जांच रिपोर्ट में इन कुंडों पर कब्जे, अवैध मिट्टी खनन जैसे गंभीर तथ्यों के साथ शासन को रिपोर्ट भेजी है। इस पर सरकारी एजेंसियां जांच कर रही है। एनजीटी ने भी इन कृत्यों पर सख्त रूख अपनाया है।

कमाने का एक और जरिया ढूंढ लिया….
विनीत नारायण की फेसबुक पर इस पोस्ट के बाद लोगों ने तीखे कमेंट लिखे। यूजर्स भुवनेश शर्मा ने कहा विनीत नारायण व्हाट इज दिस, कमाने का एक और जरिया ढूंढ लिया अब तो मान जाइए। ब्रज को तो निगल गए अब देश की बारी है क्या! इस समय देश महामारी से जूझ रहा है और तुम लोग तरह-तरह की रणनीतियां अपनाकर देशवासियों का खून चूस रहे हो। मोदी सरकार और योगी सरकार बहुत कर रही है आप जैसे लोगों की जरूरत नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments