Thursday, April 25, 2024
Homeन्यूज़अन्तर्राष्ट्रीयभारत और चीन के सैनिक भिड़े, सीमा पर टकराव

भारत और चीन के सैनिक भिड़े, सीमा पर टकराव

नई दिल्ली। भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि उत्तरी सिक्किम में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई है। ना कुला सेक्टर में यह झड़प हुई
खबरों के मुताबिक दोनों ही तरफ के लगभग आधा दर्जन सैनिक घायल हुए हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।सूत्रों के मुताबिक बातचीत के बाद मसला सुलझा लिया गया है।
एबीपी लाइव डॉट कॉम पर प्रकाशित खबर के अनुसार बीते साल भी भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर सामने आई थी. लद्दाख में पेंगोंग झील के पास भारतीय और चीनी सैनिकों में पेट्रोलिंग को लेकर टकराव हुआ था। दोनों के बीच धक्कामुक्की भी हुई थी जिसके चलते ‘फेसऑफ’ की स्थिति बन गई. बाद में दोनों देशों के ब्रिगेडियर स्तर की बातचीत के बाद मामला सुलझा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments