Friday, March 29, 2024
HomeUncategorizedनिजी कंपनी ही नहीं अब सरकार भी कर रही है छंटनी, योगी...

निजी कंपनी ही नहीं अब सरकार भी कर रही है छंटनी, योगी सरकार के इस निर्णय से प्रभावित होंगे 41 हजार परिवार

निजी कंपनी ही नहीं अब सरकार भी छंटनी कर रही है। उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 55 फीसदी होमगार्ड जवानों की ड्यूटी खत्म कर दी गईं है। विभाग में करीब 76 हजार 500 जवानों के मुकाबले सिर्फ 35 हजार होमगार्डों की ड्यूटियां बची हैं। बचे हुए करीब 41 हजार जवान अब घर बैठा दिए गए हैं। इसमें 25 हजार को तो पुलिस महकमे ने हटा दिया है तो खुद होमगार्ड महानिदेशालय ने भी ड्यूटियां कम कर दी हैं। ऐसा सुप्रीम कोर्ट द्वारा दैनिक भत्ता बढ़ाने के दिए गए आदेश के बाद बजट की समस्या के मद्देनजर हो रहा है।
एक साथ करीब 41 हजार होमगार्ड जवानों की ड्यूटी खत्म किए जाने के फैसले से खफा यह जवान लखनऊ में सरकार और होमगार्ड मुख्यालय के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। उप्र. होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेन्द्र कुमार यादव आदि अन्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ समेत विभागीय मंत्री व शासन और मुख्यालय के अफसरों को ज्ञापन देकर कहा कि ड्यूटी खत्म किए सभी जवानों को दोबारा ड्यूटी दी जाए वरना यह जवान धरना देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments