Friday, April 19, 2024
Homeन्यूज़नगर निगम मथुरानगर निगम की सीमा विस्तार पर सरकार की मुहर, इतने गांव होंगे...

नगर निगम की सीमा विस्तार पर सरकार की मुहर, इतने गांव होंगे शामिल

मथुरा नगर निगम में अब 20 गांव और शामिल होंगे। सीमा विस्तार संबंधी मथुरा नगर निगम के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है।
नगर निगम बनते समय वृंदावन तथा हाइवे से जुड़े कई गांवों को निगम में शामिल नहीं किया गया था। विगत दिनों सीमा विस्तार संबंधी प्रस्ताव नगर निगम की कैबिनेट ने पास किया था, परंतु शासन ने इसमें छटीकरा तथा एनएच-2 संबंधी विस्तार को परिवर्तित करने को कहा था।
जिसे निगम अधिकारियों ने परिवर्तित करके दोबारा भेजा। इसमें छटीकरा की एनएच-2 से वृंदावन की ओर की आबादी सहित 20 गांव शामिल किए गए। सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल के अनुसार हमने इस प्रस्ताव में एनएच-2 से वृंदावन की ओर की छटीकरा की आबादी के साथ 20 गांवों का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव पर निगम की कैबिनेट और बोर्ड ने पहले ही मुहर लगा दी। अब निगम की सीमा में 20 गांव और शामिल हो गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments