Wednesday, April 24, 2024
Homeराजनीतिप्रियंका ने देश के संतों, हिंदू समाज का किया है अपमान-स्वतंत्र देव...

प्रियंका ने देश के संतों, हिंदू समाज का किया है अपमान-स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भगवा वाले बयान को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को समाज और धर्म की समझ नहीं है। भगवा पर जो बयान दिया है, वो राष्ट्र और संतों का अपमान हैं। हिंदू समाज का अपमान है।
मंगलवार को वृंदावन के श्रीपाद बाबा आश्रम और चंद्र मौलेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने आए स्वतंत्र देव सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस, सपा और बसपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने जनता को गुमराह कर प्रदेश में उपद्रव कराए हैं, लेकिन लोगों की जैसे ही समझ में आया, सब कुछ सामान्य हो गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस राजशाही व्यवस्था को सरदार बल्लभभाई पटेल ने खत्म किया था, उसी को ये अब आगे बढ़ा रहे हैं। इनकी राजनीति वंशवाद के बाहर नहीं है।
स्वतंत्र देव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के उन लोगों के लिए है, जिनके मंदिर तोड़ दिए गए। बेटियों को जबरन उठा लिया गया, मजबूरन वे लोग अपना वतन छोड़कर भारत में शरणार्थी बने हुए हैं, लेकिन कुछ लोगों ने इस कानून को लेकर भ्रम फैलाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments