Friday, April 19, 2024
Homeन्यूज़रतन टाटा ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को लेकर कह दी...

रतन टाटा ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को लेकर कह दी ये बड़ी बात

गांधीनगर (गुजरात)। टाटा ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा ने सरकार की तारीफ की है। गांधीनगर में इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स (आईआईएस) के शिलान्यास कार्यक्रम में टाटा ने कहा- हमारे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पास देश के लिए एक विजन है। उन्होंने कई दूरदर्शी कदम उठाए हैं। सरकार पर गर्व किया जा सकता है, हमें ऐसी दूरदर्शी सरकार की मदद करनी चाहिए।

युवा स्किल्ड होंगे, तभी देश तरक्की करेगा

दैनिक भास्कर में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार टाटा ने कहा कि भारत एक नए भारत की दिशा में बढ़ रहा है। देश के युवाओं को पर्याप्त मौकों की जरूरत है। उन्हें अवसर तभी मिलेंगे जब वे पूरी तरह कुशल (स्किल्ड) होंगे। उनकी स्किल्स के बिना देश तरक्की की राह पर आगे नहीं बढ़ सकता। हमें नई क्षमताओं की जरूरत है, यह विजनरी सोच से ही संभव है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments