Friday, March 29, 2024
Homeजुर्ममोबाइल लूट का पुलिस ने कर दिया खुलासा, दो गिरफ्तार

मोबाइल लूट का पुलिस ने कर दिया खुलासा, दो गिरफ्तार

मथुरा। गोविन्दनगर पुलिस ने 4 हफ्ते पूर्व क्षेत्र में हुयी मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुये 2 अभियुक्तो को गिरफ्तार उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद किया है।
बताते चलें कि 11 जनवरी 2020 को रामकिशोर पुत्र स्व. लीलाधर निवासी छटीकरा थाना वृन्दावन ने थाने पर सूचना दी कि मेरी पुत्री कु. आरती से 6 जनवरी 2020 को मसानी रोड पर दो अज्ञात लोगों द्वारा फोन छीन कर ले गए । इस सम्बन्ध में उनकी तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
थाना प्रभारी गोविन्दनगर शिवप्रताप सिंह ने अभियुक्तगण मयंक सिंह पुत्र खड़क सिंह नि. 80 फुटा महाविधा कालौनी थाना गोविन्द नगर, शिवम शर्मा पुत्र लक्ष्मण शर्मा नि. महाविधा काॅलोनी थाना गोविन्द नगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments