Friday, March 29, 2024
Homeन्यूज़यमुना के किनारे मिला महिला का शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने...

यमुना के किनारे मिला महिला का शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने जारी किया मोबाइल नंबर

मथुरा। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उझानी के सामने यमुना नदी के किनारे एक अज्ञात महिला उम्र करीब 27 वर्ष का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको बाहर निकाला लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस संबंध में थाना प्रभारी शेरगढ़ ने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत होता है और यमुना में बहकर आया है। मृतका जिसने गुलाबी रंग के सूट सलवार पहन रखे हैं तथा सलवार के नीचे गरम पजामी पहन रखी है। जिसके कानों में टाॅप्स नाक में बाली तथा पैरों में पाजेब पहने हैं। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी थाने से कोई महिला गायब हो तो शव का फोटो पहचान कर थाना शेरगढ़ से 9454403950 पर संपर्क करें। सबका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments