Thursday, March 28, 2024
Homeजुर्मचांदी कारोबारी की मफलर से गला घोंटकर हत्या, गोदाम में मिला शव

चांदी कारोबारी की मफलर से गला घोंटकर हत्या, गोदाम में मिला शव

मथुरा। अपराधिक घटनाएं थम का नाम नहीं ले रहीं है। थाना गोविंद नगर क्षेत्र में चांदी कारोबारी की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। चांदी कारोबारी मंगलवार सुबह गोदाम पर गए थे, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे। शाम को गोदाम में उनका शव मिला।
गोविंद नगर की गली चैबदारान निवासी 51 वर्षीय नत्थोमल वर्मा का चांदी का कारोबार है। उनका गोदाम गोविंद नगर के सेक्टर जी वन इलाके में हैं। मंगलवार सुबह सात बजे नत्थोमल वर्मा घर से गोदाम के लिए निकले थे। इसके बाद वो घर नहीं लौटे। मां आशादेवी व परिवारीजनों ने फोन मिलाया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
मां के कहने पर बेटे दीपक को खोजने के लिए भेजा। दीपक जब गोदाम पहुंचा तो वहां पिता का शव फर्श पर पड़ा देखा। सूचना पर परिवारीजन, थाना पुलिस के साथ सीओ सिटी राकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की।
मृतक कारोबारी के दो बेटे आयुष, दीपक और तीन बेटियां दीपा, ज्योति, चंचल है। बेटा दीपक फतेहाबाद में बिजली विभाग में अकाउंटेंट है। इसके अलावा तीन बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। घटना से परिवारीजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments