Friday, April 26, 2024
Homeजुर्मशादी के लिए नहीं मिली छुट्टी तो सिपाही ने ट्वीट पर जताया...

शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी तो सिपाही ने ट्वीट पर जताया दुख, पुलिस महकमे में खलबली

मथुरा में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने शादी के लिए छुट्टी न मिलने पर ऐसा ट्वीट किया, जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में सिपाही को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो की ड्यूटी से बुलाकर 14 दिन की छुट्टी स्वीकृत कर दी गई है। उसकी जगह दूसरे सिपाही को लखनऊ रवाना कर दिया गया है।
झांसी निवासी सिपाही यशवेंद्र सिंह मथुरा के थाना सदर बाजार में हैं। लखनऊ में डिफेंस एक्सपो में सिपाही की ड्यूटी लगा दी गई। आठ फरवरी को शादी होने का सिपाही ने दुखड़ा रोया, फिर भी सिपाही को 30 जनवरी को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो की ड्यूटी के लिए रवाना कर दिया गया।
इसके बाद सिपाही ने अपने टिृवटर हैंडल से ट्वीट किया कि आठ फरवरी की शादी के लिए छुट्टी तक नहीं मिली। सिपाही के इस ट्वीट ने मथुरा पुलिस महकमे में खलबली मचा दी। आनन-फानन में लखनऊ डिफेंस एक्सपो की ड्यूटी के लिए भेजे गए सिपाही को वापस बुलाने का फरमान भी जारी कर दिया गया।
उसकी जगह थाना सदर बाजार के सिपाही विजयपाल को लखनऊ रवाना किया गया है। विजयपाल के पहुंचते ही सिपाही लखनऊ से मथुरा लौटेगा। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सिपाही ने कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया था। प्रार्थना पत्र आते ही सिपाही को शादी के लिए 14 दिन की छुट्टी स्वीकृत की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments