Thursday, March 28, 2024
Homeन्यूज़पोस्टमार्टम के बाद भी चांदी कारोबारी की मौत का कारण स्प्ष्ट नही,...

पोस्टमार्टम के बाद भी चांदी कारोबारी की मौत का कारण स्प्ष्ट नही, विसरा सुरक्षित

मथुरा। चांदी गलाई में काम आने वाली घरिया बेचने वाले व्यापारी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। वीडियोग्राफी के मध्य डॉक्टरों के पैनल से हुए पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है। बुधवार को गोविंदनगर के सेक्टर जी-वन में गोदाम में व्यापारी मृत मिला था। पुलिस सुरक्षा में व्यापारी का अंतिम संस्कार किया गया।
शहर के मंडी रामदास की गली चैबदारन निवासी नत्थोमल वर्मा (51) पुत्र स्व. डोरीलाल वर्मा चार फरवरी की सुबह सात बजे दूध लेने निकला तो फिर घर नहीं लौटा। पत्नी आशादेवी को चिंता हुई तो बेटे आयुष को पिता को तलाशने के लिए कहा। देरशाम छह बजे गोविंदनगर के सेक्टर जी-वन पर गोदाम पर पहुंचा तो देखा पिता फर्श पर मृत पड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि व्यापारी के शव का वीडियोग्राफी के मध्य दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें मौत का कारण साफ नहीं होने के चलते विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस सुरक्षा में मोक्षधाम पर व्यापारी का अंतिम संस्कार किया गया है। फिलहाल पुलिस की टीमें जांच में जुटी हुई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments