गोवर्धन। श्री गिरिराज मुकुट मुखारविंद मंदिर मानसी गंगा गोवर्धन दसविसा ब्राह्मण सेवायत परिवारों द्वारा आयोजित फाग महोत्सव 13 मार्च सांय को मंदिर परिसर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर रिसीवर द्वारा आयोजन की भव्य तैयारियां कराई जा रही हैँ। रिसीवर कपिल चतुर्वेदी एडवोकेट ने बताया कि श्रीगिरिराज मुकुट मुखारविंद मंदिर दसविसा ब्राह्मण मानसी गोवर्धन द्वारा हर वर्ष होली फाग महोत्सव का आयोजन किया जाता है, इस बार 13 मार्च को आयोजन किया जाएगा। जिसमें गोवर्धन दसविसा ब्राह्मणन हुरियारिन और हुरियारे फाग महोत्सव मनाएंगे और महिलाओं के लिए फगुआ आदि उपहार की व्यवस्था भी की जाएगी।
गोवर्धन मुकुट मुखरबिंद दसविसा मंदिर का 13 मार्च को मनेगा फाग महोउत्सव
RELATED ARTICLES
- Advertisment -