Saturday, April 20, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़अमित शाह की धर्मपत्नी सोनल शाह ने की गिरिराज पूजा

अमित शाह की धर्मपत्नी सोनल शाह ने की गिरिराज पूजा

गोवर्धन। बुधवार को ग्रह मंत्री अमित शाह की पत्नी ने गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पहुंचकर सेवायत पवन कौशिक के निर्देशन में गिरिराज प्रभु का दुग्धाभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। सेवायत पवन कौशिक ने प्रसादी दुपट्टा, चंदन और माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने गिरिराज मंदिर में बैठ कर प्रभु की आराधना की। उन्होंने कहा की गोवर्धन में आकर मन को शांति मिलती है। गिरिराजजी के दर्शन कर सुखद अनुभूति हुई है। इसके बाद वो बरसाना राधारानी मंदिर दर्शन के लिए निकल गईं। इस मौके पर राजकुमार कौशिक, कन्हैया लाल शर्मा, अंशु कौशिक, सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा, थाना प्रभारी नितिन कसाना आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments