Thursday, August 14, 2025
Home Blog Page 1177

मथुरा की महिला पुलिसकर्मी की टिकटाॅक वीडियो सोशल मीडिया पर छायी, थाना सदर बाजार में है तैनात

0

 

मथुरा। महिला पुलिसकर्मी का वर्दी में टिकटाॅक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला पुलिसकर्मी लाॅकडाउन के दौरान एक व्यक्ति पर रौब झाड़ती नजर आ रही है। लाॅकडाउन में पुलिस लाइन में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी शहरी क्षेत्र में लगी। इस क्षेत्र में उन्होंने भी अपनी ड्यूटी को लोगों तक पहुंचाने के लिए टिकटाॅक पर वीडियो वायरल कर दिया।
उनके अन्य वर्दी और बिना वर्दी के वीडियो पहले से हैं, जिनमें वह फिल्मी अंदाज में भी दिख रही है। इस प्रकार के वीडियो को लेकर पुलिस महकमे में भी जोरों की चर्चा है। महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ था उस समय उनकी ड्यूटी कोतवाली क्षेत्र में थी फिलहाल वह सदर थाना क्षेत्र में ड्यूूटी पर हैं।

वीडियो देखिएः तूफान निसर्ग के चलते महाराष्ट्र के रायगढ़ में उखड़े पेड़-खंभे, एक की मौत

0

 

महाराष्ट्र। चक्रवात निसर्ग के महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराने के बाद बुधवार की दोपहर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। बारिश अभी भी हो रही है लेकिन हवा की रफ्तार मुंबई में कम हो गई है। ऐसा माना जा रहा हैं कि मुंबई में निसर्ग तूफान से जिस तरह के खतरे का अंदेशा था वह टल गया है। हालांकि, रातभर तेज बारिश हो सकती है। इससे पहले, दिन में हवा की स्पीड 120 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। वर्ली-सी लिंक को बंद कर दिया गया। निसर्ग तूफान के चलते महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी नुकसान की खबर आई है। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। मकान की टिन की छतें चादर की तरह उड़ गई। कुछ जगहों से निसर्ग तूफान के चलते बिजली गुल हो गई है। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।
रायगढ़ की जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने कहा कि चक्रवात से रायगढ़ से 87 किलोमीटर दूर श्रीवर्धन का दिवे आगर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। कलेक्टर ने कहा, श्श्तेज हवाओं से श्रीवर्धन और अलीबाग में कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 13,541 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। उन्होंने कहा, ने (रायगढ़ में) तटीय क्षेत्र के पास के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले 62 गांवों की पहचान की है और वहां अतिरिक्त एहतियात बरत रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की वे अपनी सुरक्षा के लिए बृहस्पतिवार सुबह तक घरों के भीतर ही रहें। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, चक्रवात के मुंबई से 95 किलोमीटर दूर अलीबाग के पास पहुंचने की प्रक्रिया अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे आरंभ हो गई थी। आईएमडी ने एक बयान में कहा, बादलों का दाहिना हिस्सा महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र, खासकर रायगढ़ जिले से होकर गुजर रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1268116198765391874?s=20

जी.एल. बजाज के छात्र वीरेन्द्र ने भारतीय मजदूरों को दिखाई नई राह

0

 

मथुरा। कोरोना संक्रमण के चलते जहां आमजन का जीवन ठहर सा गया है वहीं युवा पीढ़ी अपने सुनहरे भविष्य को लेकर मुश्किल में है। इस संकट की घड़ी में जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा के बी.टेक. कम्प्यूटर साइंस अंतिम वर्ष के मेधावी छात्र वीरेन्द्र कुमार ने कम्प्यूटर संचालित एक ऐसा प्रोग्राम बनाया है जो कि भारतीय मजदूरों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है। वीरेन्द्र कुमार के इस प्रोग्राम को भारतीय पेटेंट कार्यालय ने सराहते हुए शासकीय जर्नल में भी प्रकाशित किया है। वीरेन्द्र कुमार फिलवक्त आनलाइन वेबिनार के माध्यम से हिम्मत हार चुके लोगों को हौसला दे रहा है।
वीरेन्द्र कुमार ने यह उपलब्धि तीन साल की अथक मेहनत के बाद हासिल की है। उनके कम्प्यूटर संचालित इस प्रोग्राम को भारतीय पेटेंट कार्यालय ने शासकीय जर्नल में प्रकाशित करने के साथ भारतीय आविष्कारकों की सूची में भी शामिल किया है। वीरेन्द्र कुमार का आविष्कार एक कम्प्यूटर उपकरण पर आधारित है जो कि देश के असंगठित क्षेत्र के करोड़ों मजदूरों की भागदौड़ भरी जिन्दगी में कुछ आराम के पल देगा। इसके माध्यम से अब मजदूरों को घर बैठे बुलाया जा सकेगा तथा उन्हें काम की तलाश में सुबह से ही चौराहों पर खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
वीरेन्द्र कहते हैं कि मुझे इसकी प्रेरणा अपने पिता पोहप सिंह से मिली क्योंकि वह भी एक मजदूर थे। साफ्टवेयर इंजीनियर वीरेन्द्र कुमार इन दिनों आनलाइन वेबिनार के माध्यम से घरेलू महिलाओं, छात्र-छात्राओं और मजदूर तबके के लोगों को हौसला दे रहे हैं। पिछले पांच साल से शिक्षा के माध्यम से लोगों की मदद कर रहे वीरेन्द्र कुमार को अब तक कई राज्य और राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। उनकी पुस्तक (एक बच्चे के सपनों को उड़ान) भी शीघ्र ही प्रकाशित होने जा रही है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय जी.एल. बजाज संस्थान को देते हुए कहा कि यहां का बेहतरीन शैक्षिक वातावरण कुछ नया करने का हौसला देता है।
आर.के. एज्यूकेशन हब के अध्यक्ष डा. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, चेयरमैन मनोज अग्रवाल तथा संस्थान के निदेशक डा. एल.के. त्यागी ने वीरेन्द्र कुमार की सोच और लेखन क्षमता की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डा. अग्रवाल ने कहा कि छात्र वीरेन्द्र कुमार ने जी.एल, बजाज ही नहीं समूचे मथुरा जनपद को गौरवान्वित किया है।

अनाज, तेल, दाल अब आवश्यक वस्तु अधिनियम से बाहर, किसानों-व्यापारियों के लिए मोदी सरकार के बड़े फैसले

0

 

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि आवश्यक वस्तु कानून में किसान-व्यापारी हितैषी सुधार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी गई है। अनाज, तेल, तिलहन, दाल, प्याज, आलू आदि को इससे बाहर कर दिया गया है। अब किसान और व्यापारी मर्जी के मुताबिक निर्यात और भंडारण कर सकेंगे।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पीएम की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में कृषि से संबंधित तीन और अन्य तीन फैसले लिए गए। कृषि को लेकर ऐतिहासिक फैसले हुए हैं। किसानों की 50 साल पुरानी मांगे पुरी हुई है। अतिआवश्यक वस्तु कानून में किसान हितैषी सुधार किए गए हैं। यह कानून तब बना था जब देश में किल्लत होती थी। आज कोई किल्लत नहीं है कृषि उत्पादन की।
अनाज, तेल, तिलहन, दाल, प्याज, आलू ऐसी वस्तुएं आवश्यक वस्तु अधिनियम से बाहर कर दिया गया है। अब किसान तय प्लान के मुताबिक निर्यात, भंडारण कर सकता है। केवल जब बहुत ही विशेष आपदा होगी, प्राकृतिक आपदा या अत्यधिक महंगाई हो गई या कोई युद्ध हो गया, ऐसे किसी बड़े कारण में ही ये बंधन लग सकते हैं। किसान 50 सालों से इसकी मांग कर रहे थे।
एग्रीकल्चर प्रोड्युसर मार्केट कमेटी के बंधन से किसान आजाद हुआ है। कहीं भी उत्पाद बेचने और ज्यादा दाम देने वाले को बेचने की आजादी मिली है किसान को। वन नेशन वन मार्केट की दिशा में हम आगे बढ़े हैं। कोई निर्यातक प्रोसेसर है, तो उसको कृषि उपज दोनों आपसी समझौते के तहत बेचने की सुविधा मिली है, जिससे सप्लाई चेन खड़ी होगी। भारत में पहली बार ऐसा किया गया है।

मथुरा मंडी के भाव 3 जून 2020ः किसानों को सरसों, गेहूं, जौ और धान की मिली ये कीमत

0

 

मथुरा। बुधवार को मथुरा की अनाज मंडी में सरसों बेस्ट क्वालिटी की कीमत 4375 रूपया रही। हालांकि औसतन क्वालिटी की सरसों का भाव 4100 से 4300 रूपए प्रति क्विंटल रहा। इसके अलावा गेहूं की कीमत गिर गई। बुधवार को गेहूं चमकदार (आईटीसी पास) 1780 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका जो बीते दिन के मुकाबले 5 रूपया कम रहा। जबकि मिल दड़े का भाव 1740-1750 रूपए प्रति क्विंटल तक ही रहा। मिल दड़े में भी 10-15 रूपए की मंदी रही। मथुरा मंडी में जौ का भाव 1400 रूपए से 1425 रूपया प्रति क्विंटल तक रहा है। धान 1509 किस्म मीडियम क्वालिटी की कीमतें 2100 रूपया प्रति क्विंटल रही है।

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित कई नेता गिरफ्तार

 

मथुरा। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक चौधरी सहित कई नेता गिरफ्तार कर लिए गए है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाॅकडाउन नियमों के उल्लंघन, सोशल डिस्टेंसिंग न रखने का आरोप है। कुल नौ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें जिला अध्यक्ष सहित महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, जिला महिला अध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ, शालु अग्रवाल प्रवीण ठाकुर, यतेंद्र मुकदम शामिल है।

शहर के प्रमुख न्‍यूरो सर्जन कोरोना संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

 

आगरा। उत्तर भारत के प्रमुख न्यूरो सर्जन की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है। इसके बाद आगरा स्‍वास्‍थ्‍य महकमे में हड़कंप मच गया। चिकित्‍सक ने लॉकडाउन के दौरान भी गंभीर रोगियों का इलाज किया था। आसपास के जिलों में चर्चित वरिष्ठ न्यूरो सर्जन की रिपोर्ट के बाद एहतियात के तौर पर रेनबो हॉस्पिटल के स्‍टाफ और मरीजों के भी होंगे कोरोना वायरस के टेस्‍ट कराए जा रहे है। वहीं अगले दो दिन रोगियों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है।

मथुरा में एक और कोरोना पाॅजिटिव, फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में कराई थी टेस्टिंग

0

 

मथुरा। मथुरा में कोरेाना संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। नौहझील के कस्बा बाजना में 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है। इस व्यक्ति ने फरीदाबाद के मेट्रो हॉस्पिटल में कोरोना टेस्ट करवाया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर पहुंची, परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।

69 हजार शिक्षक भर्ती पर स्टे, हाइकोर्ट का आदेश

 

हाईकोर्ट की लखनऊ खण्डपीठ ने अमिता त्रिपाठी व अन्य पर फैसला सुनाते हुए शिक्षक भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। यूजीसी के चेयरमैन को पत्र लिखकर सारे विवादित प्रश्नों पर एक्सपर्ट ओपिनियन लिए जाने की बात कही है ।

24 घंटे में 8909 पॉजिटिव मिले, देश में 2 लाख 7 हजार 910 केस

0

 

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 7 हजार 910 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह बताया, पिछले 24 घंटे में 8,909 नए पॉजिटिव मिले। वहीं, 217 मरीजों की मौत हुई है। उधर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि देश में अब तक 41 लाख 3 हजार 233 सैंपल की जांच की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में एक लाख 37 हजाअर 158 सैंपल की जांच हुई। इस बीच, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि देश में अब तक 41 लाख 3 हजार 233 सैंपल की जांच की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में एक लाख 37 हजार 158 सैंपल की जांच हुई।

उधर, http://covid19india.org के मुताबिक, मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 8,820 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। वहीं, महाराष्ट्र में 2287, दिल्ली में 1298, तमिलनाडु में 1091, गुजरात में 415, प. बंगाल में 396, कर्नाटक में 388, उत्तरप्रदेश में 368, हरियाणा में 296, राजस्थान में 272, बिहार में 151, ओडिशा में 141, मध्यप्रदेश में 137 और केरल में 86 नए मरीज सामने आए। इनके अलावा, 6414 मरीज और बढ़े, लेकिन किन राज्यों में यह स्पष्ट नहीं हो सका।