मथुरा। कृषि उत्पादन मंडी समिति की सब्जी और अनाज मंडी में चिंहित 192 स्थाई, अस्थाई अतिक्रमण पर बुधवार को बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मंडी प्रशासन ने जिला अधिकारी से फोर्स मांगा है। अगर पुलिस की उपलब्धता रही तो बुधवार सुबह 11 बजे से ये अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले 76 अतिक्रमणकारियों ने अपनी इच्छा से ही अतिक्रमण को ध्वस्त कर लिया।
मंडी निदेशक के पत्र के बाद मंडी प्रशासन ने सब्जी और अनाज मंडी में कुल 268 अतिक्रमणों को चिंहित किया था। इन सभी अतिक्रमणकारियों को मंगलवार सायं तक अपने अतिक्रमण ध्वस्त करने का अल्टीमेटम दिया गया। मंडी प्रशासन की सख्त चेतावनी के बाद 76 व्यापारियों ने अपनी दुकानों के आगे से इस अतिक्रमण को स्वयं ही ध्वस्त करा लिया। इसका सत्यापन खुद मंडी प्रशासन ने मौके पर जाकर कर लिया है। शेष 192 अतिक्रमणों को ध्वस्त करने के लिए बुधवार को अभियान चलेगा।
मंडी सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि मंडी प्रशासन ने सभी अतिक्रमणकारियों को डोर टू डोर जाकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था। बीते दिनों अभियान चलने के बाद व्यापारियों ने विशेष आग्रह करके ंमगलवार साायं तक का समय लिया था। ये समय सीमा समाप्त हो गई है लेकिन अभी तक 192 अतिक्रमणकारियों ने अपने अतिक्रमण हटाने में कोई रूचि नहीं दिखाई है। ऐसे में मंडी प्रशासन बुधवार को पुलिस बल के साथ अभियान चलाएगी। इसके लिए सभी सुरक्षा गार्ड, मंडी इंस्पेक्टरों को अभियान के दौरान मौजूद रहने को कहा गया है।
मंडी में बुधवार को गरजेगा महाबली, सचिव ने डीएम से मांगा फोर्स
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
वृंदावन। बांकेबिहारी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत रतनछतरी इलाके में किराए के मकान में रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव बाबूगढ़ निवासी तुलाराम का 24 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश अपनी पत्नी व दो पुत्रियों के साथ रतनछतरी इलाके में किराए के मकान में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। सोमवार की देर शाम युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान स्वामी द्वारा सूचना दिए जाने के बाद क्षेत्रीय पुलिस के साथ सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और जांच शुरू कर दी है।
मंडी में बुधवार को गरजेगा महाबली, 192 चिंहित अतिक्रमण रहेंगे निशाने पर
मथुरा। कृषि उत्पादन मंडी समिति की सब्जी और अनाज मंडी में चिंहित 192 स्थाई, अस्थाई अतिक्रमण पर बुधवार को बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मंडी प्रशासन ने जिला अधिकारी से फोर्स मांगा है। अगर पुलिस की उपलब्धता रही तो बुधवार को ये अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले 76 अतिक्रमणकारियों ने अपनी इच्छा से ही अतिक्रमण को ध्वस्त कर लिया।
मंडी निदेशक के पत्र के बाद मंडी प्रशासन ने सब्जी और अनाज मंडी में कुल 268 अतिक्रमणों को चिंहित किया था। इन सभी अतिक्रमणकारियों को मंगलवार सायं तक अपने अतिक्रमण ध्वस्त करने का अल्टीमेटम दिया गया। मंडी प्रशासन की सख्त चेतावनी के बाद 76 व्यापारियों ने अपनी दुकानों के आगे से इस अतिक्रमण को स्वयं ही ध्वस्त करा लिया। इसका सत्यापन खुद मंडी प्रशासन ने मौके पर जाकर कर लिया है। शेष 192 अतिक्रमणों को ध्वस्त करने के लिए बुधवार को अभियान चलेगा।
मंडी सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि मंडी प्रशासन ने सभी अतिक्रमणकारियों को डोर टू डोर जाकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था। बीते दिनों अभियान चलने के बाद व्यापारियों ने विशेष आग्रह करके ंमगलवार साायं तक का समय लिया था। ये समय सीमा समाप्त हो गई है लेकिन अभी तक 192 अतिक्रमणकारियों ने अपने अतिक्रमण हटाने में कोई रूचि नहीं दिखाई है। ऐसे में मंडी प्रशासन बुधवार को पुलिस बल के साथ अभियान चलाएगी।
खेलते हुए मासूम को साइकिल पर बैठाकर ले गया था अज्ञात, अगले दिन पोखर में मिला शव
ये रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना कस्बा नौहझील की है। रविवार की शाम 4 से 5 बजे के मध्य कस्बा निवासी ओमवीर सिंह का पांच वर्षीय पुत्र मयंक पड़ोसी बालिका के साथ सामुदायिक घर के पास खेल रहा था। बताते हैं कि तभी अज्ञात व्यक्ति मयंक को साइकिल पर बिठा कर ले गया था। इसकी जानकारी बालिका ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद मयंक के परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं भी पता न चल सका। देर रात चैकी हसनपुर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बालक की तलाश शुरु कर दी थी।
पुलिस ने दो व्यक्तियों को पोखर में उतारकर बालक की तलाश कराई तो पोखर में पांच वर्षीय बालक मयंक मिल गया। पुलिस उसे तत्काल उपचार के लिये परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
तेज रफ्तार कार पलटी, सभी सवार घायल
ये घटना नौहझील-गौमत मार्ग पर गांव एदलगढ़ी के समीप की है। यहां बाजना से खैर जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसके चलते कार सवार पांच लोग घायल हो गये। इन्हें उपचार को भर्ती कराया है। हादसे की सूचना मिलते ही बाजना चैकी प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार को भिजवाया।
ससुराल गये युवक की मौत, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप
कस्बा छाता स्थित ससुराल में पत्नी से मिलने गये युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। परिजन ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि युवक कस्बा में गिरकर बेहोश हो गया था। उपचार के दौरान मौत हो गयी।
रविवार शाम नक्कारची टीला, चूडी वाली गली, स्वामीघाट निवासी सफीक (28) अपनी पत्नी से मिलने ससुराल छाता गया था। देर रात उसके एक्सीडेंट में घायल होने की सूचना मिलने पर शफीक के भाई आदि केडी हॉस्पिटल पहुंच गये। वहां उसकी मौत हो गयी। मृतक के भाई रफीक, यूसुफ का आरोप है कि भाई की पत्नी मायके रह रही थी। शफीक मिलने गया था। आशंका जताई कि पत्नी आदि ने उसे धक्का मारकर घायल कर दिया उसकी मौत हो गयी। मृतक पर दो छोटे छोटे बच्चे हैं।
टैंकर की टक्कर से आगरा के दो कार सवार घायल
थाना रिफाइनरी के अंतर्गत हाईवे पर बरारी कट के समीप टैंकर चालक ने तेजी से चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार दो युवक घायल हो गये, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे स्विफ्ट कार सवार एचआईजी इंद्रापुरम, शमसाबाद रोड आगरा निवासी हरिपाल सिंह अपनी कार से आगरा की ओर जा रहे थे। कार को विनय सिंह चला रहा था। बरारी कट के समीप पीछे से टैंकर चालक ने टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और कार सवार दोनों युवक घायल हो गये।
बरसाने की होली देखने आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मथुरा। योगी सरकार अयोध्या की दीवाली की तर्ज पर बरसाने की लठ्ठामार होली को भव्य रंगोत्सव के रूप में मनाने जा रही है। ये दूसरा मौका है जब इस उत्सव को उल्लास के साथ मनाने के लिए यूपी सरकार और उनके नुमाइंदे जी-जान से जुटे है। इस उत्सव का आनंद लेने के लिए सीएम योगी भी आएंगे। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सीएम ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। आयोजन की तैयारियां उसी स्तर से की जा रही है।
रंगोत्सव में बिखरेंगे ब्रज की संस्कृति के रंग, ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने कुछ ऐसे की है तैयारी
मथुरा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कान्त मिश्र ने मथुरा वृन्दावन प्राधिकरण के सभागार में रंगोत्सव की बैठक लेते हुए कहा कि सभी विभाग अपने से संबंधित कार्य योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण कर तैयारियों में जुट जायें। उन्होंने कहा कि रंगोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाना चाहिए, जिसे वर्षों तक लोग याद रखें।
श्री मिश्र ने लठ्ामार होली एवं रंगोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग राधा बिहारी इण्टर काॅलेज बरसाना में सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन करें, उ0प्र0 तीर्थ विकास परिषद ब्रज के मन्दिरों की आकर्षण सजावट करें। लोक निर्माण विभाग बरसाना पहॅुचने के सभी रास्तों को ठीक करते हुए गढ्ढा मुक्त करें। अपर खण्ड आगरा नहर गोवर्धन ड्रेन के सफाई कार्य, मन्दिर समिति लाडली जी के मन्दिर की फूलों से सजावट, सांस्कृति विभाग मंचीय कार्यक्रम, शोभा यात्रा, बच्चों की प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित करें।
उपाध्यक्ष तीर्थ विकास परिषद ने कहा कि उ0प्र0 पर्यटन विभाग रंगीली गली, प्रिया कुण्ड एवं अन्य प्रमुख स्थानों की सजावट, तीर्थ विकास परिषद एवं सांस्कृतिक विभाग लोकनृत्य समूहों को आमंत्रण करें, सूचना विभाग होर्रि्डंग्स, एलईडी, की व्यवस्था करें, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण रंगीली चैक पहुॅचने वाले मार्गों, नाली मरम्मत एवं प्लास्टर तथा रंगाई पुताई का कार्य पूर्ण करें।
बैठक में एमवीडीए के उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि 03 मार्च को अष्टमी के दिन बरसाना में लड्डू होली, 04 को लठामार होली का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 05 को दशमी के दिन नन्दगांव में लठामार होली, 05 को ही गांव रावल में लठामार एवं रंग होली, 06 को मथुरा कृष्ण जन्मभूमि एवं वृन्दावन में बाॅके बिहारी मन्दिर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं होली, 07 को गोकुल में छड़ीमार होली, 09 को गांव फालैन में जलती हुई होली से पण्डा का निकलना कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
नागेन्द्र प्रताप ने आगे बताया कि 09 मार्च को द्वारिकाधीश मन्दिर से होली का डोला नगर भ्रमण को जायेगा, 10 को द्वारिकाधीश मन्दिर में टेसुफूल अबीर गुलाल की होली, 10 को ही संपूर्ण मथुरा जनपद क्षेत्र में अबीर गुलाल रंग की होली, 11 को दाऊजी का हुरंगा, इसी दिन गांव मुखराई में चरकुला नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गांव जाब में हुरंगा आयोजित किया जायेगा।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक डा. ब्रजेश सिंह, उप जिलाधिकारी गोवर्धन राहुल यादव, महावन हनुमान प्रसाद, पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा के साथ अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
VIDEO दिल्ली रैली में गरजे मोदी, शाहीनबाग प्रदर्शन संयोग नहीं, प्रयोग है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित सीबीडी ग्राउंड पर रैली को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि विपक्ष को मुझसे शिकायत है। पीएम मोदी ने कहा, आज देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि जब विपक्ष को किसी सरकार से शिकायत है। ये कहते हैं कि मोदी जी इतनी जल्दी क्या है? जरा धीरे धीरे काम करों, इतनी तेजी से एक के बाद एक बड़े फैसले क्यों ले रहे हो? इसकी जरूरत क्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीलमपुर हो, जामिया हो या फिर शाहीनबाग, बीते कई दिनों से सिजिटनशिप अमेंडमेंट बिल को लेकर प्रदर्शन हुए। क्या ये प्रदर्शन सिर्फ एक संयोग है। नहीं। ये एक प्रयोग है। इसके पीछे राजनीति का एक ऐसा डिजाइन है, जो राष्ट्र के सौहार्द को खंडित करने वाला है।
पीएम मोदी ने दिल्ली की रैली में कहा कि भारत नफरत की राजनीति से नहीं बल्कि विकास की नीति से चलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली के लोगों ने एक-एक वोट से भाजपा की ताकत बढ़ाई है। सातों सीटें देकर दिल्ली के लोगों ने बता दिया था कि वो किस दिशा में सोच रहे हैं। देश बदलने में दिल्ली के लोगों ने बहुत मदद की है। अब दिल्ली के लोगों का वोट अपनी दिल्ली को भी बदलेगा। दिल्ली रैली में मोदी ने कहा कि शाहीनबाग प्रदर्शन संयोग नहीं, प्रयोग है।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का हमेशा से प्रयास रहा है कि व्यापारियों की दिक्कतें कम हों, उनकी परेशानी कम हो और वो खुलकर अपना काम कर पाएं। पहली बार, उद्यमियों को व्यापार से सम्मानजनक एग्जिट का मार्ग देने वाला आईबीसी कानून बना। पहली बार, देश के हर किसान परिवार के बैंक खाते में सीधी मदद पहुंची। पहली बार, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों को पेंशन की सुविधा मिली है।
पीएम मोदी ने कहा कि आर्टिकल-370 से मुक्ति कितने साल बाद मिली?–70 साल बाद। रामजन्मभूमि पर फैसला स्वतंत्रता के कितने साल बाद आया?–70 साल बाद, करतारपुर साहब कॉरिडोर कितने साल बाद बना?–70 साल बाद, भारत बांग्लादेश सीमा विवाद कितने साल बाद हल हुआ?–70 साल बाद।