मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल की प्रतिभाशाली कक्षा तीन की छात्रा प्रियांशा ने मेरठ में हुई राज्यस्तरीय ओपन कराटे चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर अपने विद्यालय तथा जनपद का नाम रोशन किया है। होनहार प्रियांशा इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुकी है।
यूनाइटेड सोथोकान इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन उत्तर प्रदेश द्वारा हाल ही में मेरठ में राज्यस्तरीय ओपन कराटे चैम्पियनशिप आयोजित की गई थी जिसमें राजीव इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा प्रियांशा ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। राज्यस्तरीय ओपन कराटे चैम्पियनशिप में प्रदेश भर के सैकड़ों बालक-बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रियांशा की इस सफलता से उसके माता-पिता खुश हैं। उनका कहना है कि राजीव इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा के साथ ही सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों पर भी पर्याप्त ध्यान दिया जाता है इसी वजह से प्रियांशा लगातार मेडल जीत रही है।
आरआईएस की स्पोर्ट्स टीचर रेखा का कहना है कि कराटे की शुरुआत एक आसान व्यायाम से होती है, जिसके कारण शरीर लचीला और फुर्तीला बनता है। इस खेल से शरीर का आलस कोसों दूर चला जाता है, शरीर दिनभर सक्रिय रहता है। मार्शल आर्ट की यही खासियत है कि जो लोग मार्शल आर्ट में शामिल होते हैं, वह मार्शल आर्ट न सीखने वालों के मुकाबले कहीं ज्यादा एक्टिव रहते हैं।
आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल तथा शैक्षिक संयोजिका प्रिया मदान ने राज्यस्तरीय ओपन कराटे चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली होनहार छात्रा प्रियांशा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि छात्र जीवन में शिक्षा के साथ ही खेलों का भी बहुत महत्व है। खेलों से सिर्फ तन ही नहीं बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को सलाह दी कि उन्हें प्रतिदिन कुछ समय खेलों को देना चाहिए।
प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने होनहार छात्रा प्रियांशा की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि आज के समय में खेल के क्षेत्र में भी अपार सम्भावनाएं हैं। खेलों से हम अपना स्वास्थ्य ही नहीं करियर भी संवार सकते हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि खेल हमें अनुशासन के साथ ही सामाजिक सद्भाव भी सिखाते हैं। यही वजह है कि राजीव इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा के साथ ही खेल गतिविधियों पर भी खूब ध्यान दिया जाता है। यह खुशी की बात है कि यहां के छात्र-छात्राएं खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
विद्यालय की शैक्षिक संयोजिका प्रिया मदान ने छात्रा प्रियांशा की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि खेल हो या शिक्षा जो मेहनत करेगा उसे सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रियांशा खेल ही नहीं पढ़ाई-लिखाई में भी अव्वल है। वह बताती हैं कि राजीव इंटरनेशनल स्कूल में इंडोर तथा आउटडोर खेलों की व्यवस्था है। कराटे की जहां तक बात है, इस खेल से हम आत्मरक्षा के गुर सीखते हैं। बेटियों को तो मार्शल आर्ट गेम्स जरूर सीखना चाहिए।
राजीव इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा प्रियांशा ने मेरठ में जमाई धाक, स्टेट कराटे चैम्पियनशिप में जीता सिल्वर मेडल
रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि यमुना ब्रिज व आगरा किला स्टेशन पर एनआई/ यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण रेलवे द्वारा कुछ गाड़ियों का मार्ग परवर्तित करने का निर्णय लिया गया है
रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि यमुना ब्रिज व आगरा किला स्टेशन पर एनआई/ यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण रेलवे द्वारा कुछ गाड़ियों का मार्ग परवर्तित करने का निर्णय लिया गया है | जिसका विवरण निम्न प्रकार है-
मार्ग परिवर्तित गाड़िया -:
क्र.सं. गाड़ी संख्या से तक मौजूदा मार्ग मार्ग परिवर्तन वाया प्रारंभिक स्टेशन से प्रभावी तिथि
1 03409 मालदा टाउन खातीपुरा टूंडला –आगरा किला- बिचपुरी –भरतपुर इटावा – ऊदीमोड़ – आगरा छावनी बिचपुरी –भरतपुर 13.06.2024
2 09448 पटना जं. अहमदाबाद टूंडला– आगरा किला – पथौली – बयाना इटावा – ऊदीमोड़ – आगरा छावनी- पथौली – बयाना 14.06.2024
3 09196 मऊ वड़ोदरा टूंडला– आगरा किला – पथौली – बयाना इटावा – ऊदीमोड़ – आगरा छावनी – पथौली – बयाना 16.06.2024
4 04125 सूबेदारगंज बांद्रा टर्मिनस टूंडला– आगरा किला – पथौली – बयाना इटावा – ऊदीमोड़ – आगरा छावनी – पथौली – बयाना 17.06.2024
5 03008 खातीपुरा हावड़ा बांदीकुई – भरतपुर – बिचपुरी – आगरा किला – टूडला बांदीकुई – भरतपुर – बिचपुरी – आगरा छावनी- ऊदीमोड़ – इटावा 18.06.2024
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु निम्न विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया गया
पत्रांक: 11पीआर/06/2024 प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 12.06.2024
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु निम्न विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नलिखित है-
- गाड़ी सं 09063/09064 वापी– दानापुर – भेस्तान विशेष गाड़ी –
वापी से- गाड़ी सं.09063, प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार दिनांक 14.06.24 से 13.07.24 = 14 फेरे
दानापुर से – गाड़ी सं. 09064, प्रत्येक गुरूवार, रविवार एवं सोमवार, दिनांक 16.06.24 से 15.07.24 =14 फेरे
गाड़ी संरचना- स्लीपर-14 (आरक्षित), स्लीपर-04 (अनारक्षित), एसएलआर/डी-02 = 20 डिब्बे
समय एवं ठहराव-
09063 वापी– दानापुर स्टेशन 09064 दानापुर– भेस्तान
दिन आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान दिन
मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार —- 22.00 वापी —- —-
22.38 22.43 वलसाड —- —-
23.03 23.05 नवसारी —- —-
23.18 23.20 भेस्तान 23.30 —- शुक्रवार, सोमवार, मंगलवार
23.30 23.35 उधना 23.05 23.07
बुधवार, शनिवार, रविवार 00.05 00.07 कीम 22.43 22.45
00.34 00.41 भरूच 21.01 21.03
01.40 01.50 वड़ोदरा 20.00 20.10
02.58 03.00 गोधरा 18.40 18.42
03.48 03.50 दाहोद 16.45 16.47
05.35 05.45 रतलाम 15.15 15.25
06.30 06.32 नगदा 14.10 14.12
07.40 07.45 उज्जैन 12.15 12.20
11.05 11.07 संत हिरदाराम नगर 08.25 08.27
14.10 14.20 बीना 04.00 04.10
17.00 17.02 दमोह 01.00 01.02 शुक्रवार, सोमवार, मंगलवार
19.10 19.20 कटनी 23.00 23.05
20.40 20.42 मैहर 21.40 21.42
21.10 21.15 सतना 21.00 21.10
22.35 22.40 मानिकपुर 19.45 19.50
गुरूवार,रविवार, सोमवार 00.15 00.20 प्रयागराज छिवकी 17.30 17.35
03.40 03.50 पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. 14.35 14.45
05.00 05.02 बक्सर 12.45 12.47
06.20 06.22 आरा 11.33 11.35
गुरूवार, रविवार, सोमवार 08.00 —- दानापुर —- 11.00 गुरूवार, रविवार, सोमवार - 04823/04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर विशेष गाड़ी –
जोधपुर से गाड़ी सं 04823, प्रति शनिवार दिनांक 15.06.24 से 29.06.24 = 03 फेरे
मऊ से गाड़ी सं 04824, प्रति सोमवार दिनांक 17.06.24 से 01.07.24 = 03 फेरे
गाड़ी संरचना – एसी तृतीय-04, स्लीपर-10, सामान्य-2, एसएलआर/डी-02=18 डिब्बे.
समय एवं ठहराव–
04823 जोधपुर-मऊ स्टेशन 04824 मऊ-जोधपुर
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
— 17.30 (शनिवार) जोधपुर 08.55 (मंगलवार) —
18.08 18.10 पीपाड़ रोड 07.08 07.10
18.38 18.40 गोटन 06.43 06.48
19.00 19.05 मेड़ता रोड 06.20 06.25
19.22 19.24 रेन 06.02 06.04
19.45 19.48 डेगाना 05.37 05.40
20.20 20.23 मकराना 05.02 05.05
20.36 20.38 कूचामन सिटी 04.47 04.49
20.53 20.55 नावा सिटी 04.29 04.31
21.50 21.52 फुलेरा 03.58 04.00
23.00 23.10 जयपुर 02.50 03.00
23.21 23.24 गांधीनगर जयपुर 02.25 02.28
00.43 (रविवार) 00.45 बांदीकुई 01.20 (मंगलवार) 01.22
01.48 01.50 भरतपुर 21.55 21.57
वाया अछनेरा बाई पास
04.00 04.05 मथुरा 20.15 20.22
04.53 04.55 हाथरस 19.00 19.02
05.55 06.05 कासगंज 17.50 18.00
08.10 08.15 फरुखाबाद 16.07 16.12
09.15 09.17 कनौज 15.03 15.05
11.50 12.05 कानपुर 13.50 13.55
13.45 13.55 लखनऊ 11.40 11.50
17.05 17.15 अयोध्या 09.10 09.20
20.30 21.00 शाहगंज 06.10 06.40
21.30 21.32 खोरासन रोड 05.45 05.47
22.13 22.15 आजमगढ़ 05.03 05.05
22.45 22.47 मुहम्मदाबाद 04.30 04.32
23.20 (रविवार) — मऊ — 04.00 (सोमवार)
रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष गाड़ी सं. 04412/ 04411 निजामुद्दीन – इंदौर जं. – निजामुद्दीन सुपरफ़ास्ट का संचालन करने का निर्णय लिया गया
रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष गाड़ी सं. 04412/ 04411 निजामुद्दीन – इंदौर जं. – निजामुद्दीन सुपरफ़ास्ट का संचालन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विस्तृत विवरण निम्नवत है –
गाड़ी सं. 04412/ 04411 निजामुद्दीन – इंदौर जं. – निजामुद्दीन सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन –
निजामुद्दीन से – 04412, प्रत्येक शुक्रवार ,रविवार और मंगलवार दिनांक 14.06.2024 से 30.06.2024 = 08 फेरे इंदौर जं. से- 04411, प्रत्येक शनिवार ,सोमवार और बुधवार दिनांक 15.06.2024 से 01.07.2024 = 08 फेरे गाड़ी संरचना –एसएलआर-02 , एसी तृतीय-16 =18 कोच
समय एवं ठहराव –
04412 निजामुद्दीन से स्टेशन 04411 इंदौर जं.से
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
—- 23:15 निजामुद्दीन 04:25 —-
01:30 01:35 मथुरा जं. 01:00 01:05
05:30 05:35 कोटा 20:55 21:00
08:30 08:35 नागदा जं . 18:18 18:20
09:25 09:30 रतलाम 17:30 17:35
12:30 —- इंदौर जं . —- 15:00
परिचालन विभाग द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई
आज दिनांक 12.06.2024 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आगरा के ‘गोवर्धन’ सभा कक्ष में मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में परिचालन विभाग द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ़्रा व अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री प्रनव कुमार व वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री हृषिकेश मौर्या द्वारा दीप प्रज्वंलित कर किया गया| इस प्रदर्शनी में परिचालन विभाग द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित किया गया | अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी ने हिंदी में किए गए कार्यो की भूरी-भूरी प्रशंसा की |
परिचालन विभाग में अधिकांश कार्य हिंदी में किए जाते हैं तथा निरीक्षण रिपोर्टें भी हिंदी में जारी की जाती हैं। राजभाषा हिंदी के प्रचार- प्रसार में परिचालन विभाग का योगदान उत्कृष्ट रहा है। इस अवसर पर मंडल परिचालन प्रबंधक श्री एन.पी सिंह और सहायक कार्मिक अधिकारी व राजभाषा अधिकारी श्री अरविन्द कुमार एवं वरि. पर्यवेक्षक,कर्मचारी उपस्थित रहे
गोडवाना एक्सप्रेस में वेंडर अवैध रूप से पैंट्रीकार चला रहे थे।
चेकिंग दल ने ट्रेन में छापा मारा और तीन वेंडर को अवैध रूप से पैंट्रीकार चलाते हुए पकडा
मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा श्री अमित आनंद के निर्देशन मे चैकिंग स्क्वाड टीम द्वारा दिनांक 11.06.2024 को ट्रेन संख्या 22182 गोडवाना एक्स्प्रेस में चैकिंग की गई जिसमे एक अवैध साईड पैंट्रीकार चल रही थी उसमें तीन लोग अवैध वेंडिंग करते हुए पाये गये,अवैध वेंडरों के पास से काफी मात्रा में खान-पान सामग्री बरामद हुई है जिसमे काफ़ी की एक वनटा, 60 पानी की बोतलें और गुटखा के पैकेट अन्य सामग्री भी मिली थी चलती ट्रेन में वेंडर अवैध तरीके से खाने-पीने का सामान बेचते पकड़े गए हैं, ये वेंडर रेल यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें टारगेट करते है, चैकिंग स्क्वाड टीम द्वारा रेल सुरक्षा बल आगरा छावनी को मेमो देकर अग्रिम कार्यवाही के लिए सुपुर्द किया गयाl
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे अधिकृत वेंडर एवं हॉकर्स से ही खाने-पीने की वस्तुएं खरीदें।
रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिए साप्ताहिक ग्रीष्मकाल विशेष गाड़ी
रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिए साप्ताहिक ग्रीष्मकाल विशेष गाड़ी सं. 04823/ 04824 जोधपुर – मऊ – जोधपुर का संचालन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विस्तृत विवरण निम्नवत है –
जोधपुर से – 04823, प्रत्येक शनिवार, दिनांक 15.06.2024 से 29.06.2024 = 03 फेरे
मऊ से- 04824, प्रत्येक सोमवार, दिनांक 17.06.2024 से 01.07.2024 = 03 फेरे
गाड़ी संरचना –एसएलआर-2, सामान्य श्रेणी-2, स्लीपर श्रेणी-10, एसी तृतीय-04 =18 कोच
समय एवं ठहराव –
गाड़ी सं. 04823
जोधपुर – मऊ स्पेशल स्टेशन गाड़ी सं. 04824
मऊ – जोधपुर स्पेशल
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
— 17:30(शनिवार ) जोधपुर 08:55(मंगलवार ) —
18:08 18:10 पीपाड़ रोड जं. 07:08 07:10
18:38 18:40 गोटन 06:43 06:48
19:00 19:05 मेड़ता रोड जं. 06:20 06:25
19:22 19:24 रेन 06:02 06:04
19:45 19:48 डेगाना जं. 05:37 05:40
20:20 20:23 मकराना जं. 05:02 05:05
20:36 20:38 कुचामन सिटी 04:47 04:49
20:53 20:55 नावा सिटी 04:29 04:31
21:50 21:52 फुलेरा जं. 03:58 04:00
23:00 23:10 जयपुर जं. 02:50 03:00
23:21 23:24 गाँधीनगर जयपुर 02:25 02:28
00:43 00:45 बांदीकुई 01:20 01:22
01:48 01:50 भरतपुर 21:55 21:57
04:00 04:05 मथुरा जं. 20:15 20:22
04:53 04:55 हाथरस सिटी 19:00 19:02
05:55 06:05 कासगंज जं. 17:50 18:00
08:10 08:15 फरुखाबाद जं. 16:07 16:12
09:15 09:17 कन्नौज 15:03 15:05
11:50 12:05 कानपुर सेंट्रल 13:50 13:55
13:45 13:55 लखनऊ चारबाग़ 11:40 11:50
17:05 17:15 अयोध्याधाम जं. 09:10 09:20
20:30 21:00 शाहगंज जं. 06:10 06:40
21:30 21:32 खोरासन रोड 05:45 05:47
22:13 22:15 आजमगढ़ 05:03 05:05
23:45 22:47 मुहम्मदाबाद 04:30 04:32
23:20(रविवार ) — मऊ — 04:00(सोमवार )
आगरा कैंट से फतेहपुर सीकरी के मध्य चली संरक्षा जागरूकता मोबाइल वीडियो वैन
सड़क उपयोगकर्ताओं को समपार सम्बन्धी सुरक्षा सावधानियों के प्रति कर रही जागरुक
अंतर्राष्ट्रीय रेल समपार जागरूकता दिवस (ILCAD) के अवसर पर, महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री रविन्द्र गोयल ने प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी तथा अन्य विभागाध्यक्षों के साथ समपारों के बारे में संरक्षा जागरूकता प्रसारित करने के लिए एक मोबाइल वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय से रवाना किया था | वैन की पूरी यात्रा के दौरान उत्तर मध्य रेलवे के सेफ्टी काउंसलर साथ रहेंगे और विषय की बेहतर समझ प्रसारित करने के लिए सड़क उपयोगकर्ताओं के बीच पैम्फलेट पोस्टर और स्टीकर वितरित करेंगे। आज दिनांक 12.06.2024 को मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में संरक्षा जागरूकता मोबाइल वीडियो वैन ने आगरा कैंट से फतेहपुर सीकरी के मध्य आगरा कैंट स्टेशन, मंडल कार्यालय आगरा, ईदगाह बस डिपो, एलसी 75,एलसी 77,एलसी 496, शाहगंज फाटक, पथोली स्टेशन, मिढाकुर स्टेशन, किरावली स्टेशन,फतेहपुर सीकरी रोड, स्टेशन एवं समपार फाटकों पर जनजागरुकता फैलाई है।

यह संरक्षा जागरूकता वैन अपने 45 दिनों के अभियान के दौरान, सड़क उपयोगकर्ताओं को समपार सम्बन्धी सुरक्षा सावधानियों के बारे में शिक्षित करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे के 3 मंडलों में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों को कवर करेगी। टीवी और ऑडियो विजुअल सिस्टम वाली यह मोबाइल वैन स्कूलों, लेवल क्रॉसिंगों , गांवों, पंचायतों, तहसीलों, आसपास के बाजारों आदि को कवर करेगी। वैन में जागरूकता प्रसारण के लिए कई लघु फिल्में बनाई गई हैं जिनमें ‘लेवल क्रॉसिंगों को सावधानी से कैसे पास करें’ ‘ट्रैक पर मवेशियों को ना ले जाने’, ‘ट्रेन की छत और फुट बोर्ड पर यात्रा ना करें’, ‘यात्रा के दौरान कभी भी अजनबी से खाने-पीने की चीजें स्वीकार नहीं करना’, ‘ट्रेन में ज्वलनशील सामग्री नहीं ले जाना’ आदि जैसे विषयों को शामिल किया गया है।
केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने पदभार ग्रहण किया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी का विजन रेलवे को किफायती और सुविधाजनक परिवहन का माध्यम बनाना है – श्री अश्विनी वैष्णव
रेलवे ने पिछले 10 वर्षों में जबरदस्त सुधार: आधुनिकीकरण, नई ट्रेनें, स्टेशन पुनर्विकास और विद्युतीकरण हासिल किया है – वैष्णव
केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेल भवन में पदभार ग्रहण किया। रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष एवं सीईओ सुश्री जया वर्मा सिन्हा ने वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ रेल भवन में उनका स्वागत किया। हाउसकीपिंग स्टाफ और रेलवे के अन्य अधिकारियों ने भी अश्विनी वैष्णव को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।
मीडिया को संबोधित करते हुए श्री वैष्णव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा निर्धारित दीर्घकालिक विजन को साकार करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री श्री मोदी का रेलवे के साथ एक विशेष भावनात्मक जुड़ाव है और उन्होंने मुझे अपने परिवर्तनकारी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारतीय रेलवे आम जनता के लिए परिवहन का एक किफायती और सुविधाजनक साधन बना रहे।”
8 जुलाई, 2021 को पहली बार रेल मंत्री बने श्री वैष्णव ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत आशा और उम्मीद के साथ की है। अपने पिछले कार्यकाल के दौरान, उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा निर्धारित दूरदर्शी एजेंडे के अनुरूप कई परिवर्तनकारी परियोजनाओं की शुरुआत की और उन्हें क्रियान्वित किया। इन पहलों में रेलवे के बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण और पुनरोद्धार शामिल है, जिसमें स्टेशनों का परिवर्तन, नई ट्रेनों की शुरूआत, व्यापक स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रम, नई रेल लाइनों की शुरुआत और व्यापक विद्युतीकरण जैसी पहल शामिल हैं।
श्री अश्विनी वैष्णव (जन्म 1970) ओडिशा से राज्यसभा के सदस्य हैं। वे पूर्व आईएएस अधिकारी थे और उन्होंने जिला कलेक्टर के रूप में सुंदरगढ़, बालासोर और कटक के लोगों की सेवा की। उन्होंने आईआईटी कानपुर से प्रौद्योगिकी स्नातकोत्तर और व्हार्टन से एमबीए किया है।
राजस्व टीम ने बसूले 212 लाख 39 हजार, टैक्स कर्मचारियों को दी बधाई
नगर पालिका परिषद कोसीकला की राजस्व टीम ने वर्तमान बोर्ड के कार्यकाल में वर्ष 2023 -24 के अंतर्गत 212.39 लाख की राजस्व वसूली की है सरकारी लक्ष्य के सापेक्ष भी करीब 47 लख रुपए की अधिक वसूली की है इससे पहले वर्ष 2022-23 में 143.95 लाख की वसूली हुई थी आज राजस टीम को अपने कार्यालय में उनका मनोबल बढ़ाते हुए सम्मानित करदाताओं से बड़ी विनम्रता और शालीनता के साथ अधिक राजस्व प्राप्ति हेतु प्रेरित किया ताकि शहर में विकास कार्यों की गति को और अधिक बढ़ावा दिया जा सके साथ ही कर्मचारियों का वेतन भी समय पर नगर पालिका देने में सक्षम बनी रहेl जिसको लेकर पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने सभी कर टेक्स अधिकारियों कर्मचारियों को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने को लेकर बधाई दी है।

