देश में एक व्यक्ति के नाम से यानि उसकी आईडी पर 9 सिम कार्ड एक समय में चालू रह सकते हैं। 9 से अधिक सिमकार्ड एक ही नाम के व्यक्ति पर रजिस्टर्ड होने पर जांच हो सकती है। 2018 तक सिम कार्ड लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य था लेकिन अब ऐसा नहीं है। आप चाहें तो वोटर कार्ड या आधार कार्ड दोनों से सिम कार्ड ले सकते हैं। कई बार हम एक से अधिक सिम कार्ड अपनी आईडी पर खरीद लेते हैं और इस्तेमाल ना होने की स्थिति में उसे भूल जाते हैं। कई बार हम अपने परिवार के सदस्यों या किसी रिश्तेदार को अपने नाम पर सिम कार्ड दे देते हैं। अब सवाल यह है कि यदि आपको यह जानना हो कि आपकी आईडी या आपके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं तो कैसे पता चलेगा। आइए हम बताते हैं।
दूरसंचार विभाग ने tafcop.dgtelecom.gov.in डोमेन से एक पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल में देशभर में चालू सभी मोबाइल नंबर का डाटाबेस अपलोडेड है। इस पोर्टल के जरिए स्पैम और फ्रॉड पर लगाम लगाने की कोशिश की गई है। यदि आपको लगता है कि आपके नाम से कोई अन्य भी मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर रहा है तो आप इस संबंध में इसी वेबसाइट के जरिए शिकायत कर सकते हैं, हालांकि इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह सुविधा फिलहाल तेलंगाना और आंध्रप्रदेश सर्किल के लिए ही है। खैर, आइए जानते हैं इस वेबसाइट के इस्तेमाल का तरीका…
सबसे पहले tafcop.dgtelecom.gov.in को अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर या किसी लैपटॉप या किसी कंप्यूटर में ओपन करें। इसके बाद अपना 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर डालें। अब आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को डालें और वैलिडेट करें।
ओटीपी वैलिडेट करने के बाद उन सभी नंबर्स की पूरी सूची आपके सामने आ जाएगी जो आपके नाम पर चालू हैं। उनमें से आप अपनी सुविधानुसार किसी नंबर को रिपोर्ट कर सकते हैं। उसके बाद सरकार उन नंबर की जांच करेगी जो आपके नंबर पर चल रहे हैं और जिनकी आपने शिकायत की है।
tafcop.dgtelecom.gov.in को फिलहाल कुछ ही सर्किल के लिए जारी किया गया है। जल्द ही इसे सभी सर्किल में जारी किया जाएगा। एक आईडी पर अधिकतम नौ नंबर चालू रह सकते हैं, लेकिन यदि इस पोर्टल में आपको कोई ऐसा नंबर दिख रहा है जो कि आपके नाम पर है लेकिन आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आप नंबर को लेकर शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद सरकार उस नंबर को ब्लॉक कर देगी।
समूचे ब्रज सहित देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जोरों से हो रही हैं। मंदिर सजने लगे हैं। मंदिरों और ब्रज में घरों में भगवान श्रीकृष्ण के महाभिषेक के बार उनके बाल भोग के लिए पकवान तैयार किए जा रहे हैं। देशभर से मथुरा में भक्तजन आने लगे हैं। इस बार ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्माष्टमी और खास भी खास है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, 101 साल बाद इस बार जन्माष्टमी पर जयंती योग बन रहा है। जो कि बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग पर भक्त अपनी राशि के अनुसार पूजन विधि से भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें तो महा लाभ होगा।
ऐसे होता है जयंती योग का निर्माण:
जब मध्यरात्रि त्रअर्धरात्रित्न को अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र का संयोग एक साथ मिल जाता है। तब जयंती योग का निर्माण होता है। इस बार इसी योग में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जायेगा।
जयंती योग पर राशि के अनुसार करें पूजा
मेष राशि: मेष राशि वाले लोग सर्वप्रथम राधाकृष्ण को जल से स्नान कराएं। तत्पश्चात लाल वस्त्र पहनाएं और कुमकुम का तिलक लगाकर माखन मिश्री या अनार के साथ दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
वृषभ राशि : चांदी के वर्क से भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार करें. तत्पश्चात सफेद वस्त्र एवं सफेद चंदन अर्पित करें. अब शहद, दूध, दही, माखन व रसगुल्लों का भोग लगाएं।
मिथुन राशि : राधाकृष्ण को दूध से स्नान कराएं। उसके बाद लहरिया वाला वस्त्र पहना कर पीला चंदन अर्पित करें। अब केला, सूखा मेवा व दही का भोग लगायें।
कर्क राशि : राधा कृष्ण को केसर से स्नान कराकर सफेद वस्त्र पहनाएं। पूजन में नारियल या नारियल की मिठाई और केसर युक्त दूध का भोग लगाएं।
सिंह राशि : शहद और गंगाजल मिलाकर श्री कृष्ण को स्नान कराएं। उसके बाद उन्हें गुलाबी रंग का वस्त्र पहनाएं। अब अष्टगंध का तिलक लगाएं और गुड़ और माखन मिश्री का भोग लगाएं।
कन्या राशि : श्री राधाकृष्ण को घी और दूध से स्नान कराएं। उसके बाद हरे रंग के वस्त्र पहनाएं एवं सूखा मेवा, दूध, इलाइची, लौंग का भोग लगाएं।
तुला राशि : श्री राधाकृष्ण को दूध और चीनी से स्नान कराएं और केसरिया या गुलाबी रंग का वस्त्र पहना कर केला, सूखा मेवा व दूध की बनी मिठाई, माखन-मिश्री और घी का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि : श्री बांके बिहारी को दूध, दही, शहद, चीनी और जल से स्नान कराकर लाल वस्त्र पहनाएं। पूजा के दौरान गुड़ और नारियल से बनी मिठाई, मावा, माखन या दही में से किसी एक चीज से भोग लगाएा।
धनु राशि : श्री राधाकृष्ण को दूध और शहद से स्नान कराएं। उन्हें पीले रंग का वस्त्र पहनाएं। पूजा में केला, अमरूद व पीली मिठाई का भोग लगाएं।
मकर राशि : भगवान श्रीकृष्ण को गंगाजल से स्नान कराएं। नारंगी रंग का वस्त्र पहनाकर मीठा पान अर्पित करें तथा मिश्री का भोग लगाएं।
कुंभ राशि : श्री राधाकृष्ण को शहद, दही, दूध, चीनी और जल से स्नान एवं दूध से अभिषेक कराएं। नीले रंग का वस्त्र पहनाकर सूखा मेवा व लाल मिठाई त्रबालूशाहीत्न का भोग लगाएं।
मीन : श्री राधाकृष्ण को शहद, दही, दूध, चीनी और जल से स्नान कराएं। पीताम्बरी पहनाएं। पूजा के दौरान नारियल, दूध, केसर या मावे की बनी मिठाई से भोग लगाएं।
वृंदावन। सुप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर ठाकुरजी का मध्य रात्रि को महाभिषेक से लेकर मंगला आरती और नन्दोत्सव की तैयारी जोरों पर पर है। मंदिर प्रबंधन ने मंदिर में होने वाली ठाकुरजी की सेवा की समयसारिणी जारी कर दी है।
बाँकेबिहारी मंदिर प्रबंधन के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 30 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे ठाकुर बाँकेबिहारी का महाभिषेक होगा। लेकिन भगवान के अभिषेक के भक्तों को दर्शन नहीं होंगे। अभिषेक मंदिर के गर्भगृह में किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 1.45 बजे ठाकुरजी के जन्म के दर्शन के लिए पट खुलेंगे। वर्ष में एक बार होने वाली बांकेबिहारी महाराज की मंगला आरती सोमवार की रात 1.55 बजे की जाएगी।
रात्रि 2 से 31 अगस्त की प्रात: साढे पांच बजे तक दर्शन होंगे। इसी क्रम में प्रात: पौने आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी में नन्दोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें मंदिर के गोस्वामी दूध, दही और केसर, हल्दी भक्तों को लुटाएंगे। इसके अलावा खिलौने, मिठाई, मेवा और वस्त्र भी लुटाए जाएंंगे। नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया की लाल के बोलों से मंदिर गूंज उठेगा। वहीं भक्त दूध, दही में सराबोर हो एकदूसरे को अपने आराध्य के जन्मोत्सव की बधाई देंगे।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर भंडारे और प्याऊ लगाने वालों के लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने गाइड लाइन जारी की है। इसके मुताबिक भंडारे और प्याऊ लगाने वालों को दो विभागों से अनुमति लेनी होगी। अनुमति मिलने पर धरोहर राशि जमा करनी होगी। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए कई प्रतिबंध भी निगम द्वारा लगाए गए हैं। निगम के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
मथुरा सहित समूचे ब्रज में 30 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण का विभिन्न धार्मिक आयोजनों के मध्य जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। देशभर से श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन में महोत्सव मनाने के लिए आएंगे। सामाजिक संस्थाओं, संत, महंत और भक्तों द्वारा भंडारे और प्याऊ लगाई जाएंगी। इसे लेकर नगर निगम ने भी गाइड लाइन जारी की है। इसमें भंडारे और प्याऊ लगाने वालों को गाइड लाइन का पालन करना होगा।
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि भंडारे और प्याऊ लगाने वालों को अनुमति लेनी होगी। पहले एसपी ट्रैफिक और उसके बाद नगर निगम से अनुमति मिलेगी। अनुमति मिलने पर भंडारे का आयोजन करने वालों को रुपए 5100 धरोहर राशि के रुप में नगर निगम में जमा करने होंगे, जबकि प्याऊ लगाने वालों को 500 रुपए धरोहर राशि निगम कार्यालय में जमा करनी होगी।
उन्होंने बताया कि भंडारे और प्याऊ में प्लास्टिक के गिलास, प्लेट, दौना का प्रयोग पूरी तरह से पतिबंधित होगा। यदि प्लास्टिक के प्रयोग करता कोई व्यक्ति पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम द्वारा चालान भी किया जाएगा।
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि मंदिर और मुख्य तिराहे-चौराहों पर भंडारे और प्याऊ लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। क्यों कि इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही गंदगी हो सकती है।
मथुरा। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच जिले में डैंगू बुखार ने कहर बरपा दिया है। आठ बच्चों की मौत के बाद कई गांव के बच्चे और बड़े लोग डेंगू की चपेट में आने का सिलसिला जारी है। जिला अस्पताल में डेंंगू के 13 मरीज रात से भर्ती हुए हैं। जबकि वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में 8 डेंगू के मरीजों भर्ती किए गए गए हैं। डेंगू से बच्चों की मौत के बाद जागे जिला प्रशासन ने जिला अस्पताल और वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में मच्छर जनित रोगों के लिए वार्ड तैयार किए हैं।
जनपद के जचौंदा, कोह और समीप के दो अन्य गांवों में डेंगू बुखार ने पैर पसार लिए हैं। कोह में 7 और जचौदा गांव में 1 बच्चे की मौत के बाद भी डेंगू की चपेट में लगातार गांववासी आ रहे हैं। बुखार और उल्टी के साथ शरीर में दर्द की शिकायत लेकर गांववासी मथुरा के जिला अस्पताल और वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में लाए जा रहे हंै।
जिला अस्पताल ने लौटो एक दर्जन मरीज
जिला अस्पताल द्वारा गुरुवार दोपहर को स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था न होने पर डॉक्टरों ने एक दर्जन गांव के मरीजों को लौटा दिया और वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय का रास्ता बता दिया। इससे स्वास्थ्य विभाग के समुचित स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खुल गई। गांववासियों के काफी हंगामा किया।
जागा प्रशासन दो अस्पतालों में 50 बैड के दो वार्ड कराए तैयार
गांववासियों के हंगामा के बाद जिला प्रशासन जागा और जिला अस्पताल में 20 बैड का मच्छर जनित रोगों के लिए वार्ड तैयार कराया। वहीं वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भी 30 बैड का वार्ड तैयार किया गया है।
गांव में रात में मची खलबली, 25 मरीज पहुंचे जिला संयुक्त चिकित्सालय
गुरुवार रात को जचौदा और कोह गांव में डेंगू से खलबली मच गई। गांव से डेंगू के 13 मरीजों को जिला अस्पताल भ्ोजा गया। जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। वहीं 25 मरीजों की हालत ज्यादा बिगड़ने पर वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भेजा गया। सभी मरीजों के अस्पताल में डेंगू टेस्ट किए गए। इनमें 8 मरीज डेंगू के पाए गए। इतना ही नहीं गांव से अस्पताल की ओर मरीजों के आने का सिलसिला जारी है।
स्वास्थ्य अधिकारियों का यह है कहना
नोडल स्वाथ्य अधिकारी डॉॅ. अमन ने बताया कि जिला अस्पताल में रात से 13 मरीज डेंगू के एडमिट है। जिनका उपचार किया जा रहा है। मच्छर जनित बीमारी के लिए अस्पताल में दस बैड का वार्ड शुक्रवार को बनाया गया, दस वैड आज तैयार किए जा रहे हंै।
जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एसके जैन ने बताया कि कल से लगातार जचौदा और कोह गांव से मरीजो ंका आना जारी है। अभी तक 25 मरीज अस्पताल आए हैं। इनमें इनमें से आठ मरीज डेंगू के पाए गए हैं। उपचार किया जा रहा है। कुछ की स्थिति सामान्य होेने पर वह छुट्टी लेकर चले गए हैं।
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। घर पर या काम पर आपसे की गयी मांगो को लेकर थकावट महसूस कर सकते हैं। आज आपमें सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। इससे आप आशावादी रहेंगे एवं संसाधनो तथा उनके उपयोग में आपका विश्वास बना रहेगा। आप अपनी भावनाएं स्पष्ट रुप से व्यक्त कर पाएंगे।आपको कुछ समय इससे बाहर निकलकर सोचना होगा और काम के लिये योजना बनानी होगी। जैसे की आप जानते है, आप मुश्किल तरीके से काम करते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वाथ्य में सुधार होगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो) आपका आविष्कारक तथा रचनात्मक दिमाग आपको कुछ नया खोजने में मदद करेगा। आपकी रचनात्मक खोज आपको प्रशंसा तथा पहचान दिलायेगी। यद्यपि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरों के साथ को पसंद कर सकते हैं, आज आप स्वयं के स्वप्न संसार में हो सकते हैं। आप अकेलेपन की भी तलाश कर सकते हैं और स्वयं से खुश रह सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आपको कुछ ना कुछ परेशानी है और आप इसके स्पष्टीकरण या कारण की खोज में है। आपकी चिंताओं का हल आपको मिलेगा। आपको जो सही लगें उसके अनुसार ही कार्य करते रहें। परिवार के सदस्य, विशेष रूप से बच्चे आपके स्नेह और देखभाल के लिए आपकी ओर मुड़ेगें। महिलाएँ उनके समय पर माँग द्वारा बहुत थकान अनुभव करेंगीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) रोजगार में वृद्धि होगी। आपका मजाकिया स्वभाव आपको मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है जिनसे आप आज मिलते हैं। यह उन लोगों को भी उत्साहित करेगा जिनके साथ आप कार्य करते हैं। आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी। धर्म में रूचि बढ़ेगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) योजना सफल व फलीभूत होंगी।आप उन लोगों की प्रशंसा करते हैं जो रचनात्मक विचारों के प्रति खुले हैं और उनका स्वागत करते हैं। यह आपको ऐसे लोगों के माध्यम से कोई नया कार्य प्राप्त करने के लिए सहायता करेगा। यह आपका स्थिर भविष्य सुनिश्चित करेगा।आप अपने रिश्तेदारी में वफ़ादार एवं प्रतिबद्ध होने के कारण दूसरे लोग आप पर निर्भर रहते है और आपसे मदद की अपेक्षा रखते है। ऐसा करते वक्त आप अपने विवेक में रहते है।थकावट महसूस करेंगे। मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित रहेगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) व्यवसाय में लाभ होगा । बच्चों को समय देने व सकारात्मक सोचने पर बल दें। भावनात्मक रुप से आपका समय सही होने मे थोड़ा और समय लगेगा। परंतु आपके अपने लोगों से आपको करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा।आज आप निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। विश्राम को बढ़ावा दें। बाहर का खाना कम खाएँ।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) शुभ समाचार प्राप्त होगा । नैतिक कार्यों में ऊर्जा का संचार और बढ़ेगा ।आपके इरादो से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी।आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में, आपको अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है। धर्म के कार्यों को बढ़ावा दें लाभ निश्चित है।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आपको अपने प्रेमी से प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढ़िए और आपको निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलेगा। थकावट महसूस करेंगे। मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। आज आपके तार्किक विचार मार्गदर्शक साबित होंगे। उन पर पूरी तरह से विश्वास करें क्योंकि वे कभी गलत नही हो सकते। और आज इससे आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। आँखे बंद करके सब पर विश्वास न करें।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) बुद्धि जीवी होने के साथ साथ आप फैसला जल्दी लेने मे सक्षम हैं ।आपकी विश्लेषण एवं नयी कल्पनाये अमल में लाने की क्षमता आपको काफी मदद करेगी। आप अपनी परियोजनायें समय से पूर्व खत्म करने में कामयाब होंगे।आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। शुभ समाचार प्राप्त होगा । कभी भी देरी नहीं है। व्यस्तता के चक्कर में धार्मिक कार्यों को अनदेखा न करें । समय निकालकर प्रभु ध्यान लगाएं लाभ निश्चित है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) मानसिक उलझन से बाहर निकले तो सकारात्मकता वाला दिन आज आपकी प्रतीक्षा करता है। कोई उचित और सूचित निर्णय करने में घर वालों पर भरोसा रखें।आज आप अपने निकट के किसी व्यक्ति कि गलती को माफ करने का हक अपने पास रखते हैं । इससे आप उनके और निकट हो जाएँगे। जीवनसाथी की महत्ता को समझे और उन्हें समय दें।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) महिलाएँ आज जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी। आपके प्रेम संबंधों को गलतफहमी से दूर रखें । आप अपने प्रेमी को कुछ भी बोलें उसके प्रति बहुत सकारात्मक रहें। अनजान पर जल्दी विश्वास न करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) सब कुछ मनोरंजन नहीं है इसको जाने । यद्यपि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरों के साथ को पसंद कर सकते हैं, आज आप स्वयं के स्वप्न संसार में हो सकते हैं। आप अकेलेपन की भी तलाश कर सकते हैं और स्वयं से खुश रह सकते हैं।व्यस्त कार्य सूची पिताओं को उनके परिवार और उनके प्रति उत्तरदायित्वों से दूर रख सकती हैं। परिवार को समय दें।
आज शुक्रवार को भाद्रपद बदी पंचमी 18:51 तक पश्चात् षष्ठी शुरु, रक्षापंचमी (उड़ीसा), बृहद गौरी व्रत , कपिला षष्ठी व्रत, चम्पा षष्ठी, हल षष्ठी (कल भी ), चन्द्र / चन्दन षष्ठी व्रत (मरूस्थले), अगस्तोदय 24:52 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 24:47 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 24:47 से , कुमार योग 24:47 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 24:47 तक , श्री दलीप सिंह राणा (ग्रेट खली) जन्म दिवस , श्री दोराब जी टाटा जयन्ती व पाश्र्व गायक श्री मुकेश स्मृति दिवस।
शक सम्वत- 1943
विक्रम सम्वत- 2078
मास- भाद्रपद
पक्ष- कृष्णपक्ष
तिथि- पंचमी-18:51 तक
पश्चात- षष्ठी
नक्षत्र- अश्विनी-24:47 तक
पश्चात- भरणी
करण- कौलव-05:59 तक
पश्चात- तैतिल-18:51 तक
योग- वृद्धि-29:52 तक
पश्चात- ध्रुव
सूर्योदय- 05:56
सूर्यास्त- 18:48
चन्द्रोदय- 21:51
चन्द्रराशि- मेष-दिनरात
सूर्यायण – दक्षिणायन
गोल- उत्तरगोल
अभिजित- 11:56 से 12:48
राहुकाल- 10:45 से 12:22
ऋतु- शरद्
दिशाशूल- पश्चिम
कल शनिवार को भाद्रपद बदी षष्ठी 20:59 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , हल षष्ठी व्रत (सायान्हव्यापिनी षष्ठी में ), अश्वत्थ मारुती पूजन, सर्वदोषनाशक रवि योग 27:35 तक , त्रिपुष्कर योग 27:35 से , विघ्नकारक भद्रा 20:57 से, श्री बलदेव / बलराम जयन्ती (भाद्रपद कृष्ण षष्ठी ), श्री एम.जी.के. मेनन जन्म दिवस व श्री रघुपति सहाय / फिराक गोरखपुरी जयन्ती।
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चेयरमैन एहसान मनी ने गुरूवार को अपने पद से हटने का फैसला किया। उन्होंने तीन साल का कार्यकाल पूरा किया।
पीसीबी के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि मनी अब बोर्ड के चेयरमैन नहीं होंगे क्योंकि उनका कार्यकाल 25 अगस्त को समाप्त हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस पर कुछ और टिप्पणी नहीं कर सकते क्योंकि नये चैयरमैन के चुनाव के लिये अधिसूचना प्रधानमंत्री ही जारी करेंगे। ’’
प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय बोर्ड के संरक्षक हैं और वह दो लोगों को नामांकित करके पीसीबी के ‘गवर्नर बोर्ड’ को देंगे जिनमें से एक को नया चेयरमैन नियुक्त किया जायेगा। इसमें पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान रमीज राजा का नाम भी शामिल होने की अटकलें लगायी जा रही हैं।
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट से, उत्तर प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये घोटालों की भेंट चढ़ जाने का खुलासा हुआ है, लेकिन राज्य की भाजपा सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कैग रिपोर्ट ने उप्र सरकार के कई विभागों में हजारों करोड़ के घोटाले उजागर किए हैं। आखिर कब तक सरकार अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालेगी? उप्र की जनता के हजारों करोड़ रुपये घोटालों की भेंट चढ़ गए और सरकार के पास कोई जवाब ही नहीं है।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने बिजली के दाम को लेकर भी उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, ‘‘उप्र में किसानों के लिए बिजली के दाम कई बार बढ़ चुके हैं। डीजल के दाम तो 100 बार से अधिक बढ़ चुके हैं। लेकिन किसान के गन्ने के दाम में 2017 से कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। आखिर किसानों के साथ ये अन्याय क्यों?’’
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक प्रमुख रेडलाइट इलाके गंगा जमुना में स्थानीय निवासियों की शिकायत पर अगले दो महीनों तक देह व्यापार पर पाबंदी लगाने की एक अधिसूचना जारी की गई है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बुधवार को अधिसूचना जारी की, जिसमें उन्होंने चेतावनी दी कि आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, रेडलाइट इलाके में 11 अगस्त को कई निवासियों ने यौनकर्मियों द्वारा खुलेआम इशारे करने और अन्य अवैध गतिविधियों के बारे में शिकायत की थी, जिसके बाद क्षेत्र में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी गई। इसके बाद, कई यौनकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया और इलाके में लोगों का प्रवेश रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों को हटा दिया। पुलिस ने उस इलाके में घर-घर तलाशी ली, जहां करीब 500 से 700 यौनकर्मी देह व्यापार करती हैं।
पुलिस आयुक्त ने अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम (पीआईटीए) की धारा 7 (1) (बी) के तहत अधिसूचना जारी की है। इसके तहत रेड लाइट एरिया में अगले 60 दिनों के लिए कई स्थानों – ज्यादातर धार्मिक स्थानों और शैक्षणिक परिसरों के आसपास 200 मीटर की दूरी तक देह व्यापार पर पाबंदी लगाई गई है।
पुलिस आयुक ने अधिसूचना में कहा, ” मेरे संज्ञान में लाया गया है कि बालाजी मंदिर, चिंतेश्वर मंदिर, बाबा कमलीशाह दरगाह, दुर्गा देवी मंदिर, शारदा देवी मंदिर, राधा स्वामी सत्संग, नागपुर नगर निगम के चिंतेश्वर हिंदी प्राथमिक विद्यालय, हिंदुस्तान हाई स्कूल (गंगा जमुना क्षेत्र या आसपास के स्थानों में स्थित) में या उसके आसपास पिछले पांच साल में देह व्यापार से संबंधित कई अपराध दर्ज किए गए हैं। इसलिए, उपरोक्त निर्दिष्ट सार्वजनिक स्थानों से 200 मीटर के आसपास देह व्यापार की अनुमति नहीं दी जाएगी।” पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस इलाके में 188 कोठे हैं।