Monday, June 30, 2025
Home Blog Page 1176

अपडेटः 8 जून के बाद खुलेंगे होटल, रेस्टोरेंट, शाॅपिंग माॅल्स, धार्मिक स्थल

0

 

नई दिल्ली। देश अब अनलॉक होने जा रहा है। सरकार ने इसके लिए शनिवार को नई गाइडलाइन जारी कर दीं। इसके तहत 8 जून के बाद होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल्स और धार्मिक स्थल खुलेंगे, लेकिन शर्तों के साथ। देशभर में अब सिर्फ कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन रहेगा।

30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

0

 

नई दिल्ली। सरकार ने कोरोना लॉकडाउन पर अगले एक महीने के लिए जारी की नई गाइडलाइन शनिवार को जारी की है। इसमें कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। जबकि कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी तरह की गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत दी गई है।

लाॅकडाउन को बेरहम बना रहे है अधिकारियों के नित नए आदेश

0

 

-शनिवार को खुलना था होलीगेट क्षेत्र का बाजार, पुलिस ने व्यापारियों के वाहन रोके, खाद्यान आपूर्ति भी ठप्प

मथुरा। लाॅकडाउन लोगों की मुश्किले बढ़ा रहा है इस बीच अधिकारियों के नित नए आदेश व्यापारियों को बेवजह परेशान कर रहे है। शनिवार को होलीगेट, कोतवाली रोड, जवाहर गंज भरतपुर गेट सहित कई इलाकों के बाजार खुलने थे। लेकिन पुलिस ने व्यापारियों के वाहन ही रोक दिए। इतना ही नहीं लाॅकडाउन में पहली बार खाद्यान के वाहनों को भी रोक दिया गया। ऐसे में पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
शुक्रवार देर रात पुलिस ने अचानक नई यातायात व्यवस्था लागू कर दी। व्यापारी इससे अनजान थे। इसमें भरतपुर गेट की ओर से होली गेट की तरफ जाने वाले दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन थ्री व्हीलर ई-रिक्शा रिक्शा प्रतिबंधित कर दिए। लेकिन वाहनों की पार्किंग के लिए कोई स्थान तय नहीं किया। इतना ही नहीं लाॅकडाउन में पहली बार खाद्यान आपूर्ति के वाहनों को भी पूरी तरह से रोक दिया। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ गया।

शहर की खाद्यान आपूर्ति का बाजार ठप्प

जवाहर गंज शहर की खाद्यान आपूर्ति का बड़ा बाजार है। यहीं से शहर में चीनी, दाल, अनाज, चावल आदि की आपूर्ति होती है। शनिवार को इस बाजार को खोलने की अनुमति है बावजूद इसके पुलिस ने न तो खाद्यान से भरे वाहन अंदर जाने दिए और न ही इन वाहनों से सामान की आपूर्ति ही होने दी। इसके चलते व्यापारी खासे परेशान है।

पुलिस-प्रशासन में तालमेल के अभाव से अराजकता-अजय चतुर्वेदी

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी और महामंत्री अंशुल अग्रवाल ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को पत्र लिखा है। उसमें अवगत कराया गया है कि मथुरा का प्रशासन अपने मनमाने आचरण पर उतारू है। इससे व्यापारी वर्ग को खासी परेशानी हो रही है। इससे सरकार की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। पुलिस और प्रशासन में तालमेल का अभाव है जिससे अराजकता की स्थिति पैदा हो रही है।

इस बार अनूठा होगा रंगोत्सव, पर्यटन मंत्री ने दिया तैयारियों को फाइनल टच

वृन्दावन। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में बरसाना में आयोजित विश्वविख्यात लठामार होली एवं रंगोत्सव-2020 इस बार अनूठा होगा। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के कैबिनेट मंत्री ने डा.नीलकंठ तिवारी ने सभी तैयारियों को फाइनल टच दिया। कैबिनेट मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के सभी आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनकी गरिमा के अनुरूप सजाने संवारने का काम किया जा रहा है। इसी शृंखला में यहां के रंगोत्सव एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाए जाने की शुरुआत की है। रंगोत्सव एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव देश का एक ट्रेड मार्क बन गया है। यहां विश्वभर से लोग आते हैं, उनकी सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रंगोत्सव एवं बरसाना की लठामार होली के लिए सरकार की ओर से योजना तैयार की गई है, जिसमें विशेष रूप से सफाई व्यवस्था सुचारु रखने एवं सड़कों को एक दिन में गड्ढा मुक्त कराने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए हैं। इसके अलावा प्रमुख मंदिरों पर लाइटिंग, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बरसाना स्थित राधाबिहारी इंटर कालेज परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किए जाएंगे। सरकार का प्रयास है कि इस बार के रंगोत्सव को ऐतिहासिक बनाया जा सके।
इस अवसर पर उप्र बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, डीएम सर्वराम मिश्र, सीईओ नागेंद्रप्रताप सिंह, राधाबिहारी इंटर कालेज के प्रबंधक एवं पार्षद राधाकृष्ण पाठक, रामकटोर पांडे, नगर निगम के चीफ इंजीनियर पीके मित्तल, जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा, विद्युत विभाग के एक्सईएन राजीव कालरा के अलावा विप्रा, पीडब्ल्यूडी, जल निगम एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

चौराहों पर लगेगी मंडी के बकायेदारों की लिस्ट, सैक्टर प्रभारी तैयार कर रहे है सूची

0

मथुरा। मंडी के बड़े बकायेदारों को अब सरेआम रूसवा किया जाएगा। इसके लिए शासन से निर्देश मिलने के बाद बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। सैक्टर के हिसाब से टाॅप टेन बकायेदारों के नामों की सूची चौराहों पर टांगी जाएगी। सारी कवायद बकाया वसूली के साथ ही ऐसे लोगों को सार्वजानिक करने तथा अच्छे व्यापारियों को उत्साहित करने की है।
मंडी सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि मंडी के दुकानों की प्रीमियम के रूप में बड़ी बकायेदारी व्यापारियों पर है। मथुरा ही नहीं गोवर्धन, वृंदावन, राया, कोसी की मंडियों में जिन दुकानों की नीलामी हुई उसकी एक दो किश्त देने के बाद व्यापारियों ने धनराशि देना बंद कर दिया है। ये धनराशि लाखों में है। इसके अलावा मंडी शुल्क, किराएदारी की धनराशि भी विभाग वसूल नहीं कर पा रहा है।
इस बीच शासन के एक आदेश ने मंडी अधिकारियों को उत्साहित कर दिया है। शासन ने जो आदेश दिए है उसमें कहा गया है कि मंडी के बकायेदारों की सूची तैयार कर एक बार उन व्यापारियों को अवगत कराया जाए। हालांकि ये प्रक्रिया सतत रूप से चलती रहती है। उसके बाद ऐसे बकायेदारों के नाम चौराहे पर सार्वजनिक कर दिए जाएं।

डॉक्टर निर्विकल्प अपहरण कांड: पुलिस की धीमी चाल, लचर शैली आखिर किस बात का संकेत है

0

मथुरा। जिले के पुलिस कप्तान बदल गए लेकिन पुलिस का ढर्रा नहीं बदला। जिस डॉक्टर निर्विकल्प अपहरण कांड ने वर्दी को दागदार कर दिया, उस प्रकरण में पुलिस की लचर शैली सवाल खड़े कर रही है।
पुलिस को चकमा देकर डॉक्टर निर्विकल्प अपहरण कांड के आरोपी सनी मलिक पुत्र देवेंद्र मलिक निवासी सैनिक बिहार कॉलोनी कंकरखेड़ा (मेरठ) ने गौतमबुद्ध नगर की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उसने खुद को आर्म्स एक्ट के मामले में सरेंडर किया है।
डॉक्टर अपहरण कांड के आरोपी के किसी अन्य केस में सरेंडर करने से मथुरा पुलिस की एक बार फिर किरकिरी हुई है।
एसआईटी के प्रभारी एसपी क्राइम राधेश्याम राय की जांच अभी तक एक कदम आगे नहीं बढ़ नहीं सकी है। वहीं सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार भी इस मामले में कुछ खास नहीं कर सके।

वृंदावन की गलियों को संवारेगा निगम, ये प्लान किया है तैयार

0

नगर निगम वृंदावन को प्रदेश ही नहीं देश में सर्वश्रेष्ठ मॉडल शहर के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है।
नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि शीघ्र ही नगर की कुंजगलियों में विकास कार्य गति पकड़ेंगे। यहां पर सीवर, पेयजल समेत नाली एवं सड़क निर्माण कराया जाएगा। साथ ही स्ट्रीट लाइट की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। इस कार्य के लिए उन 30 कुंज गलियों का चयन किया गया है जो ठा. बांकेबिहारी मंदिर के आसपास विश्व बैंक की प्रो पूअर पर्यटन विकास परियोजना में छूट गई हैं। बताया कि इनके लिए 1.06 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि नगर के हृदय स्थल नगर निगम चौराहा स्थित गांधी पार्क का विकास कराया जा रहा है। इसके तहत पूरे परिसर की बाउंड्रीवाल, रेलिंग, अत्याधुनिक फव्वारे, पौधरोपण, ओपन जिम, लाइटिंग, फूड कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, फुटपाथ आदि का निर्माण कराया जाएगा। वहीं हजारीमल सोमानी कॉलेज के खेल ग्राउंड को युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विकसित किया जाएगा। साथ ही तीज त्योहारों के समय फेस्टिवल वैन्यु के रूप में सजाया संवारा जाएगा। बताया कि सप्तदेवालयों की ओर जाने वाले मार्गों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

भारतीय टीम की पारी 242 रनों पर सिमटी

0

क्राइस्टचर्च। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के इस दौरे पर अपने आखिरी मैच में मैदान पर उतरी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलिलमयन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम की पारी 242 रनों पर सिमट गईa।

यूपी बोर्ड: भाई की जगह पेपर दे रहा था अजय, एक गलती से पकड़ा गया

0

महावन। केएचडी इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की विज्ञान की परीक्षा में अपने भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा युवक आधार कार्ड फर्जी पाए जाने पर पकड़ा गया। पकड़ा गया मुन्ना छोली थाना बल्देव का रहने वाला अजय है, जो कि अपने भाई राकेश के स्थान पर हाई स्कूल की विज्ञान की परीक्षा दे रहा था। प्रधानाचार्य द्वारा इस युवक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

कार सवारों ने बाइक सवार पर कर दिया जानलेवा हमला, पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद

0

मथुरा। चौकी कृष्णानगर के सौंख रोड पर कार सवार हमलावरों ने जिम जा रहे बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडे और सरिया से युवक पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के पहुंचने पर कार सवार हमलावर भाग निकले। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
चौकी कृष्णानगर के बीएसए रोड के न्यू प्रकाश नगर निवासी टोनी पुत्र हाकिम सिंह शुक्रवार को बाइक से जिम के लिए सौंख रोड पर जा रहा था। कृष्णानगर बिजलीघर से सौंख पर चला तो पीछे से आए कार सवारों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडे और सरिया से कई वार किए, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।
घायल के छोटे भाई रामवीर ने कल्लू गुर्जर पुत्र धर्मवीर गुर्जर निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, चेतन चौधरी निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, दिनेश निवासी मेहराना, कोसीकलां और तीन अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।