मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण के चलते मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही है। डेल्टा प्लस वैरिएंट से मौत का पहला मामला सामने आया है। मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक 63 वर्षीय महिला की जुलाई में मौत हुई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट अब सामने आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक महिला की मौत डेल्टा प्लस वैरिएंट के चलते हुई थी। हैरानी की बात ये है कि महिला ने वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई थी इसके बावजूद महिला की डेल्टा प्लस वैरिएंट की वजह से मौत हो गई। महाराष्ट्र में अब तक डेल्टा प्लस वैरिएंट से दो मौत हो चुकी है। पहली मौत 13 जून को 80 वर्षीय एक महिला की रत्नागिरी में हुई थी। दरअसल 11 अगस्त को इस बात की पुष्टि हुई थी कि महिला की मौत डेल्टा प्लस वैरिएंट की वजह से हुई है।
सात लोग पाए गए थे डेल्टा प्लस वैरिएंट संक्रमित
राज्य सरकार की ओर से बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को ये जानकारी दी गई थी कि जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में पता चला है कि मुंबई में 7 लोग डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित हैं। इसके बाद बीएमसी ने इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों से बातचीत करनी शुरू की। मरने वाली ये महिला भी उन सात लोगों में ही शामिल थी।
महिला के संपर्क में आए दो अन्य लोग भी हुए वैरिएंट की चपेट में
बीएमसी अधिकारी जब महिला के परिजनों से मिले तो बताया गया कि महिला की मौत 27 जुलाई को हुई थी। खबर है कि महिला के संपर्क में आए दो अन्य लोगों में भी डेल्टा प्लस वेरिएंट का पता चला है। मुंबई स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ. मंगला गोमारे ने बताया कि 63 वर्षीय मरीज की डेल्टा प्लस वैरिएंट की वजह से मौत हो गई थी। इसके बाद महिला के संपर्क में आए 6 अन्य लोगों की भी जांच कराई गई। जांच में 6 में से 2 और लोगों में डेल्टा प्लस वैरिएंट का पता चला है। अभी कुछ और लोगों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
वैक्सीन की दोनों डोज लेने क बावजूद महिला हुई कोरोना पॉजिटिव
डॉक्टर गोमारे ने बताया कि महिला इंटरसिटिशियल लंग और ऑब्सट्रक्टिव एयरवे से पीड़ित थी। हैरानी की बात ये है कि महिला ने वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई थी, इसके बावजूद वह कोरोना संक्रमित हो गई। शुरुआत में महिला को घर पर ही ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया, बाद में 24 जुलाई को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। एन वार्ड के चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र खंडाडे ने बताया कि घर पर महिला की हालत बिगड़ने पर पहले विक्रोली के गोदरेज मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक दिन इलाज के बाद महिला की तबीयत और बिगड़ गई और परिवार ने उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी मौत हो गई।
हरदोई। सिरसा गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक विवाहित युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेमी की मौत की खबर के बाद उसके गांव की रहने वाली एक युवती ने भी अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसे उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक युवक का गांव की युवती से प्रेम संबंध था और प्यार में असफल रहने पर प्रेमी युगल ने यह घातक कदम उठाने की आशंका है। जिसमें प्रेमी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
जिले के हरपालपुर थाने के सिरसा गांव शोक में डूबा हुआ है गांव निवासी 22 वर्षीय सर्वेश का शव गांव से कुछ दूर पर एक गन्ने के खेत में पेड़ से लटकता हुआ मिला। सर्वेश ने मरने से पहले कीटनाशक पीने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी जैसे ही परिवार वालों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। उसी दौरान गांव की भी एक 18 साल की युवती ने सर्वेश के मौत की खबर सुनने के बाद अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसे परिवार के लोगों ने गंभीर स्थिति में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
सर्वेश की शादी 2 महीने पहले हुई थी जबकि वह अपने गांव की रहने वाली प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन घरवालों को शादी से एतराज था और उन्होंने सर्वेश की शादी दूसरी जगह कर दी थी। इसी बात को लेकर पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग में असफल रहने पर पहले सर्वेश ने फांसी लगाकर खुदकुशी की उसके बाद
उसी गांव की रहने वाली उसकी प्रेमिका फांसी के फंदे पर झूल गई। पुलिस ने सर्वेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
वारंगल। वारंगल जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने दादा के शव को अपने घर के फ्रिज में रख दिया, क्योंकि उसके पास उसका अंतिम संस्कार करने के लिए कथित तौर पर पैसे नहीं थे। पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह मामला है तेलंगाना के वारंगल जिले का है।
उन्होंने बताया कि 92-95 साल के बीच के उनके दादा प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और पेंशन ले रहे थे और अपने पोते के साथ रह रहे थे, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य कामारेड्डी जिले में रहते हैं। गुरुवार को घर से दुर्गंध आने पर कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोगों की शिकायत पर जब पुलिस बताए घरेमं पहुंची तो शव रेफ्रिजरेटर में रखा हुआ मिला। अधिकारी ने कहा,‘उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके दादा हाल ही में बीमार होने के कारण बिस्तर पर पड़े रहते थे और उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद, उन्होंने शुरू में शव को चादर से लपेटा और बाद में शव को फ्रिज में रख दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह उनका अंतिम संस्कार करने में असमर्थ था क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे।’
अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या 23 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दादा के शव को छुपाया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी पेंशन बंद न हो। प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं और उनकी करीब छह दिन पहले मौत होने की आशंका है। हालांकि, वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कहीं उन्हें कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं दिया गया था। पुलिस ने बताया कि फिलहाल संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया है।
सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में प्रकृतिक तत्वों जैसे पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों का विशेष महत्व है। हमारे कई व्रत और त्योहार विशेष रूप से इन्ही पेड़ों और जीव-जंतुओं पर आधारित हैं। इन्ही त्योहारों में से एक त्योहार है नाग पंचमी। इस त्योहार पर विशेष रूप से नागों और सर्पों की पूजा करने का विधान है। नाग पंचमी का त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी 13 अगस्त, दिन शुक्रवार यानि आज यह तिथि बनाई जाएगी। नाग देवता भगवान शिव के भी प्रिय हैं इसलिए इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं नाग पंचमी की तिथि, मुहूर्त और पूजा की विधि…
नाग पंचमी की तिथि और मुहूर्त
लॉकडाउन ने भारतीय युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर डाला बुरा असर हिंदी पंचांग के अनुसार नाग पंचमी का त्योहार सावन मास की पंचमी तिथि को मानाया जाता है। इस साल पंचमी की तिथि 12 अगस्त शाम 03.24 बजे से शुरू होकर 13 अगस्त को 1 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आचार्यों के अनुसार नाग पंचमी का त्योहार 13 अगस्त को मानाया जाएगा। पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त 13 अगस्त को सुबह 5 बजकर 49 मिनट से 8 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।
नाग पंचमी की पूजन विधि
नाग पंचमी के दिन प्रात:काल नहा कर, सबसे पहले घर के दरवाजे पर मिट्टी, गोबर या गेरू से नाग देवता का चित्र अंकित करना चाहिए। फिर नाग देवता दूर्वा,कुशा,फूल,अछत,जल और दूध चढ़ाना चाहिए। नाग देवता को सेवईं या खीर का भोग लगाया जाता है। सांप की बांबी के पास दूध या खीर रख देना चाहिए। नाग पंचमी पर नागों को दूध से नहलाने का विधान है न कि उन्हें दूध पिलाने का। दूध पीना वैज्ञानिक रूप से सांपों के लिए नुकसान दायक होता है, इसलिए ऐसा नहीं करना चाहिए। इस दिन नाग देवता का दर्शन करना शुभ माना जाता है। नाग पंचमी के दिन सांपों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी, साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा , वो आपकी कोई इच्छा पूरी करेंगे और आपसे प्रसन्न रहेंगे। लेकिन कार्यालय में माहौल मिला-जुला रहेगा । सेहत में भी आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आप किसी भी सहकर्मी के साथ मधुरता अवश्य रखें । आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो) आज समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी । विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे । भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते है। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ों से बात कर सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिला सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे , आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यालय में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने वरिष्ठ की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगो से सलाह करना उचित रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे।आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) नौकरी कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आपके साथ सब अच्छा होगा।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज का दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से सम्पर्क हो सकता सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।
आज शुक्रवार को श्रावण सुदी पंचमी 13:44 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्री नागपंचमी व्रत ( मध्याह्न व्यापिनी पंचमी में ) , नाग पूजा एवं नागकूप यात्रा ,तक्षक पूजा , गोवर आदि से भीति पर बने नागों की पूजा , श्री हनुमान जी का ध्वजारोपण , ग्राम – ग्राम में विभिन्न प्रकार के व्यायामों का प्रदर्शन , वर्ण शृयाल षष्ठी व्रत ,नागदृष्ट पंचमी व्रत , रांधण छठ , स्कन्द षष्ठी , सर्वदोषनाशक रवि योग 08:00 से , जीवन्तिका पूजा , कल्याणधणी पदयात्रा प्रारम्भ, श्री कल्कि जयन्ती ( सायान्ह व्यापिनी षष्ठी में ) ,श्री दुर्गादास राठौड़ जयन्ती , श्रीमती अहिल्याबाई होल्कर स्मृति दिवस , श्रीमती भीकाजी कामा स्मृति दिवस , विश्व अंगदान दिवस ,अंतर्राष्ट्रीय वामपंथी दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय भेड़िया दिवस।
शक सम्वत- 1943
विक्रम सम्वत- 2078
मास- श्रावण
पक्ष- शुक्लपक्ष
तिथि- पंचमी-13:44 तक
पश्चात्- षष्ठी
नक्षत्र- हस्त-08:00 तक
पश्चात्- चित्रा
करण- बालव-13:44 तक
पश्चात्- कौलव
योग- साध्य-13:45 तक
पश्चात्- शुभ
सूर्योदय- 05:48
सूर्यास्त- 19:02
चन्द्रोदय- 10:18
चन्द्रराशि- कन्या – 19:29 तक
पश्चात्- तुला
सूर्यायण – दक्षिणायन
गोल- उत्तरगोल
अभिजित- 11:59 से 12:52
राहुकाल- 10:46 से 12:25
ऋतु- वर्षा
दिशाशूल- पश्चिम
कल शनिवार को श्रावण सुदी षष्ठी 11:52 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , श्री शीतलाषष्ठी व्रत , वर्ण षष्ठी व्रत ( पंचांग भेद से आज भी ) , अश्वत्थ मारूति पूजन , सर्वदोषनाशक रवि योग 06:56 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 06:56 से अगले दिन सूर्योदय तक , बुध पश्चिम में उदय 28:17 पर , अमर शहीद श्री गुलाब सिंह पटेल दिवस , श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख पुण्य दिवस , श्री शम्मी कपूर स्मृति दिवस , श्री जानी लीवर जन्म दिवस व पाकिस्तान का स्वतन्त्रता दिवस।
भारत- इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैंचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर अपना तिलिस्म तोड़ना चाहेगी। दरअसल टीम इंडिया का इतिहास इस मैदान पर अच्छा नहीं रहा है और उसने यहां अब तक खेले गए 18 टेस्ट मैच में से सिर्फ दो ही मुकाबले जीते हैं। भारत को यहां आखिरी बार 2014 के दौरे पर जीत मिली थी, जो उसे 1986 के बाद 28 वर्षो के पश्चात मिली थी।
लॉर्ड्स के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं
वहीं भारत के शीर्ष बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का इस मैदान पर रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। कोहली, पुजारा और रहाणे ने लॉर्ड्स मैदान पर दो-दो टेस्ट मैच खेले हैं। कोहली का औसत 16.25, पुजारा का 22.25 और रहाणे का औसत 34.75 का है। हालांकि रहाणे ने 2014 में यहां शतक जड़ा था।
इतना ही नहीं भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने छह पारियों में सिर्फ एक शतक लगाया है, वो भी 2014 में रहाणे के बल्ले से निकला था। भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो खिलाड़ियों को गेंदबाजी संयोजन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उम्मीद है कि भारतीय टीम चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ इस मैच में उतर सकती है।
अश्विन के खेलने पर सस्पेंस बरकरार
हालांकि, इस बात पर संदेह है कि टीम रविचंद्रन अश्विन को खेलाएगी या नहीं। अश्विन का इंग्लैंड में अब तक रिकॉर्ड बेहतर रहा है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तथा काउंटी मैच में बेहतर किया था। लेकिन उन्हें पहले टेस्ट मैच में जगह नहीं दी गई थी जिससे कई क्रिकेटर्स आश्चर्यचकित रह गए थे। वहीं भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर दूसरे टेस्ट में उपलब्ध नहीं होंगे और इसकी पुष्टि खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने की है।
इशांत शर्मा को मिल सकता है मौका
भारत इस मैच में अपने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को मौका दे सकती है, जिन्होंने 2014 में लॉर्ड्स में भारत को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 32 वर्षीय इस गेंदबाज ने उस मैच में 23 ओवर में 74 रन देकर सात विकेट लिए थे और भारत को 95 रनों से जीत दिलाई थी।
अक्सर आपने मंदिर में भगवान शिव को जल अर्पित किया होगा और उनका आशीर्वाद पाने के लिए कई तरह की चीजे भी चढ़ाई होंगी। लेकिन आज हम आपको बताते है की भगवान शिव को सबसे प्रिय चीज क्या है और इसे शिव को अर्पित करने से क्या होता है ,आइये जानते है।
भगवान शिव को बेल पत्र परमप्रिय है। यह बात तो सभी को पता है लेकिन क्या आप जानते हैं भगवान शिव के अंशावतार हनुमान जी को भी बेल पत्र अर्पित करने से प्रसन्न किया जा सकता है और लक्ष्मी का वर पाया जा सकता है। घर की धन-दौलत में वृद्धि होने लगती है।
अधूरी कामनाओं को पूरा करता है। शिव पुराण अनुसार सोमवार को शिवालय में बेलपत्र चढ़ाने से एक करोड़ कन्यादान के बराबर फल मिलता है। कुछ विशेष दिनों में ही प्राप्त कर सकते हैं साल भर की पूजा का फल।
बेल के पेड़ की जरा सी जड़ सफेद धागे में पिरोकर रविवार को पहनें इससे रक्तचाप, क्रोध और असाध्य रोगों से निजात मिलेगा। बिल्व पत्र को श्री वृक्ष भी कहा जाता है। बिल्व पत्र का पूजन पाप व दरिद्रता का अंत कर वैभवशाली बनाने वाला माना गया है।
घर में बेल पत्र लगाने से देवी महालक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। इन पत्तों को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इन्हें अपने पास रखने से कभी धन-दौलत का अभाव नहीं होता। बिल्वपत्र या बेलपत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय है। कहते हैं शिव को बिल्वपत्र चढ़ाने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
कभी छोटी-छोटी गलतियां जीवन की बड़ी समस्या बन जाती है। जिनको कभी सुधार करने चाहत होते हुए भी सुधारने का मौका दोबारा नहीं मिलता है। यह सीख रामायण में भी देखने को मिली होगी। इसके बारे में तो अपने टीवी में देखा होगा या बड़े बुजुर्गो से कहानी में सुना होगा। वैसे तो लोग रामायण के दो तीन किरदारों के बारे में ज्यादा जानते है। रामायण काल के कुंभकर्ण के बारे में तो सभी लोग जानते होंगे।
रामायण में कुम्भकरण का महत्वपूर्ण योगदान था। ये बात तो आपको पता होगी की कुम्भकरण साल में 6 महीने सोता रहता था। लेकिन क्या आपको पता है कि कुंभकर्ण इतनी लंबी नींद में क्यों गया। तो आइये जानते हैं कुंभकर्ण के 6 महीने तक सोने का राज़।
कुंभकर्ण बहुत बुद्धिमान और बहादुर था। इसके लिए इंद्र ने कुंभकर्ण से बदला लेने के लिए सही समय का इंतज़ार कर रहे थे। तीनों भाई रावण, कुंभकर्ण और विभीषण ने ब्रह्मा को प्रसन्न करने के लिए यज्ञ किया। यज्ञ से प्रसन्न होके तीनो भाइयों को वरदान देने के लिए ब्रह्मा प्रकट हुए। और उन्होंने ने कुंभकर्ण से पूछा की उसे क्या वरदान चाहिए। तब कुंभकर्ण ने कहा कि उसे इंद्रासन चाहिए लेकिन उसके मुँह से निद्रासन निकला।
जब कुंभकर्ण ने इंद्रासन की बजाये निद्रासन कहा तब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ की उसने क्या कहा दिया। जब तक उसे कुछ समझ आता ब्रह्मा तथाअस्तु बोल चुके थे। हालांकि की कुंभकर्ण ने कहा कि उसकी इच्छा पूरा ना करें लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तभी से कुंभकर्ण 6 महीने की नींद में चले जाने के बाद फिर से 6 महीने के बाद तग जगता रहा और उसे जो कुछ भी प्राप्त हुआ वह उससे अपनी भूख मिटाता रहा।
ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जो घर में कभी भी नही लाना चाहिए। अगर ये चीजें घर में आ जाएं तो समझ लीजिए आपने खुद ही अपने घर में परेशानियों को निमंत्रण दिया है। तो आइये जानते है इसके बारे में …
जहाज की तस्वीर – बहुत से लोग घर में टाइटेनिक जहाज और दूसरे डूबते हुए जहाज और नाव की तस्वीर घर में लगा लेते हैं। ज्योतिषशास्त्र कहता है कि इस तरह कि तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए। यह दृश्य दुर्भाग्य का सूचक है। इससे परिवार के सदस्यों का मनोबल गिरता और आपस में मतभेद और मनमुटाव बढ़ जाता है। ऐसी तस्वीर परिवार में नुकसान का सूचक माना जाता है।
पानी का फव्वरा – बहुत से लोग अपने घर में पानी का फव्वरा लगाते हैं या फिर घर की दीवार पर इनकी तस्वीर लगाते हैं। ज्योतिषशास्त्र कहता है कि इस तरह की तस्वीर और घर में इनकी मौजूदगी व्यय को बढ़ाता है। इसका कारण यह है कि इस तरह की चीज गतिशीलता को दर्शाती है। धन के मामले में जितना ठहराव होगा यह आपकी खशहाली के लिए उतना ही बेहतर होगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इनसे घर में आई हुई खशी और लक्ष्मी अधिक दिनों तक घर में नहीं ठहरती है।
नटराज की मूर्ति और तस्वीर – भगवान शिव के कई रुप हैं। इनमें कुछ तो शांत सौम्य और मंगलकारी हैं तो कुछ ऐसे भी रुप हैं जो विनाशकारी माने जाते हैं। नटराज की मूर्ति और तस्वीर कलात्मक रुप से आकर्षक होते हैं इसलिए बहुत से लोग इसे अपने घरों में लाकर सजाते हैं। लेकिन ज्योतिषशास्त्र कहता है कि शिव का यह विनाशकारी रुप घर में नहीं होना चाहिए। नटराज रुप में भगवान शिव तांडव करते हैं, जो विनाशकारी नृत्य है इसलिए न तो इसकी तस्वीर और न इसकी मूर्ति घर में होनी चाहिए।
ताजमहल की तस्वीर – ताजमहल की खूबसूरती लोगों को आकर्षित करती है। यही कारण है कि देश विदेश से लोगा ताजमहल देखने आते हैं।ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ताजमहल एक समाधि है जो मौत की निशानी और नकारात्मकता का प्रतीक है।इसे प्रेम का प्रतीक मानकर घर में नहीं रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ने की बजाय दूरी बढ़ने का ख्याल बार-बार आता है।
महाभारत की तस्वीर – बहुत से लोग घर में महाभारत की तस्वीर लगाते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार महाभारत की तस्वीर घर की सुख-शांति में बाधक होती है।