- 31 male Rural LALITPUR Mathura Block
- 21 female Rural PHALAIN Chhata
- 21 male Rural PHALAIN Chhata
मथुरा जनपद में आज तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले
गैर जनपदों से आए 120 सिपाहियों को एसएसपी ने थानों में किया तैनात
मथुरा। अन्य जनपदों से मथुरा में आए 120 सिपाहियों को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने विभिन्न थानों और कोतवाली में तैनात किया है। पुलिस लाइन में आमद होने के बाद गैर जनपदों से आए सिपाहियों को तैनाती दी गई है। अब तक थाना और पुलिस चौकियों में लंबे समय से खल रही पर्याप्त पुलिसकर्मियों की कमी अब पूरी होती नजर आ रही है। इससे आने वाले समय सुरक्षा एवं शाांति व्यवस्था पहले से दुरुस्त हाने की उम्मीद है।
एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी तैनाती लिस्ट
आज का राशिफल: 14 जून 2021, सोमवार

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चल रही रुकावटें खत्म हो जायेंगी। महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आप में सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी। आपकी कोशिश अपनी छाप छोड़ जाएगी। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी। आप घर में ताजा फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनायें रखें। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। अधिकारी आपको किसी जरूरी काम से यात्रा पर भेजने की योजना बना सकते हैं। आप कुछ ऐसे कार्यों को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। घर से कलेश दूर होंगे।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। समाजिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी समाजिक संगठन से जुड़ने के लिये भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। सफलता में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। लवमेट एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें तो रिश्तों में मधुरता आयेगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका भविष्य की योजनायें बनाने के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें काफी धनलाभ होने वाला है। आपके जीवन में आ रहे सभी कष्टों का निवारण होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक हो जायेगा। कामकाजी महिलाओं के लिये दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा, आपको सैलरी में बढ़ोत्तरी भी मिल सकती है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। आपकी भूमिका नेतृत्वकारी भी हो सकती है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर हो जायेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। माता की सेहत अच्छी रहेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल निकलेगा। किसी बड़े वकील की सहायता भी आपको मिल सकती है। कुंवारी कन्याओं के विवाह की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है। कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। आपका आकर्षक स्वाभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खीचेगा। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो दिन बहुत ही अच्छा है स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। आपको खूब तरक्की मिलेगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत हैं। छोटे स्तर पर शुरु किये गया बिजनेस आपके लिये लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें है, उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन दोस्तो का सहयोग आपके साथ रहेगा। जरूरी कामों को दूसरों के भरोसे न छोड़े। इस राशि के छात्रों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घरवालों से किसी विषय पर सलाह ले सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार आपके मन में आ सकता है। आप मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद हो सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। लवमेट के लिये भी दिन खुशियां लेकर आयेगा। आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा । आपको वाणी पर संयम रखना होगा। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं वो नयी क्लीनिक की ओपनिंग कर सकते हैं। इसमें सहयोगियों का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। बिजनेस में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ी जाएंगी। जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। इससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। इस राशि के छात्र किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, पढ़ाई में मन लगेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिये जाने की सोच रहें हैं उन्हें किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। यात्रा और निवेश लाभ देने वाले हैं। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह जाने का प्लान कर सकते है आपको रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदत के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आपके बहुत काम आयेगा। लोगों का आपके उपर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस मामलों में आप सही ढंग से अपनी बात रख पायेंगे। नयी सहभागिता होने की उम्मीद है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना तनाव दूर हो जायेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर कर सकते हैं। रचनात्मक शौक आपको सुकून का एहसास कराएंगे। आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। इससे आपको मानसिक तौर पर दिक्कतों पर सामना करना पड़ सकता है। सरकारी ऑफिसों में फंसा हुआ काम आसानी से हो जायेगा।
- पं. प्रदीप गंगोटिया, पीताम्बरा पीठ, दतिया
आज का पञ्चांग: 14 जून 2021, सोमवार
ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज सोमवार को ज्येष्ठ सुदी चतुर्थी 22:36 तक पश्चात् पंचमी शुरू , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , श्री उमा चतुर्थी (बं.) , विघ्नकारक भद्रा 10:08 से 22:35 तक , शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में 09:08 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / सर्वदोषनाशक रवि योग 20:37 तक , महापात 13:22 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:37 से , गुरु श्री अर्जुनदेव बलिदान दिवस ( प्राचीनमतानुसार ) , श्री धर्मनाथ जी मोक्षकल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी ) , गुरु श्रीहरगोबिंद सिंह जयन्ती (तारीखानुसार , मतभेद से तारीख अलग हो सकती है ) , विश्व रक्तदान दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- ज्येष्ठ
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- चतुर्थी-22:36 तक
- पश्चात- पंचमी
- नक्षत्र- पुष्य-20:36 तक
- पश्चात- आश्लेषा
- करण- वणिज-10:12 तक
- पश्चात- विष्टि
- योग- ध्रुव-09:25 तक
- पश्चात- व्याघात
- सूर्योदय- 05:22
- सूर्यास्त- 19:19
- चन्द्रोदय- 08:28
- चन्द्रराशि- कर्क-दिनरात
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:53 से 12:49
- राहुकाल- 07:07 से 08:51
- ऋतु- ग्रीष्म
- दिशाशूल- पूर्व
कल मंगलवार को ज्येष्ठ सुदी पंचमी 22:58 तक पश्चात् षष्ठी शुरू , सूर्य की मिथुन संक्रान्ति 06:01पर ( विशेष पुण्यकाल 06:01 से दोपहर 12:25 तक , गो – अन्न – वस्त्र दान मन्दाकिनी स्नान ) , राजस संक्रान्ति ( उड़ीसा ) , श्रुति पंचमी ( जैन ) , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 21:42 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 21:42 से , महादेव विवाहोत्सव (उ.) , श्री सांई टेऊँराम पुण्य दिवस ( कन्फर्म नहीं ) , श्री अन्ना हज़ारे जन्म दिवस , आसियान डेंगू दिवस (कन्फर्म नहीं ), विश्व बुजुर्ग दुव्र्यवहार जागरूकता दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय
यमुना के घाटों पर गंदगी, दूषित जल से आस्था हो रही आहत, निगम ने सफाई खींचे हाथ
मथुरा। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार के लाख प्रयास के बाद भी पतितपावनी यमुना में नाले सीधे गिर रहे हैं। जिससे यमुना का जल आचमन तो दूर स्नान योग्य भी नहीं है और घाटों जहां ब्रजवासी पूजन करते हैं वहां कीचड़ जमी है। जिससे ब्रजवासियों और श्रद्धालुओं की आस्था आहत हो रही है। काबिलेगौर बात यह है कि दशहरा पर्व नजदीक है, लेकिन जिला प्रशासन और नगर निगम ने यमुना के घाटों की ओर से पीठ कर ली है।
यमुना किनारे मथुरा के घाटों पर लंबे समय से दुर्गंधयुक्त कीचड़ जमा हो रही है। ब्रज संस्कृति की प्रतीक यमुना का जल प्रदूषित हो रहा है। कई दशकों से प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के यमुना का जल निर्मल और अविरल करने के दावे सिर्फ खोखले साबित हो रहे हैं। नतीजतन यमुना के घाटों और यमुना की दशा देखकर ब्रजवासी और श्रद्धालुओं की आस्था को चोट पहुंच रही है।

पिछले दिनों श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद ने डीएम को ज्ञापन देकर घाटों की सफाई कराने और यमुना में शुद्ध जल छोड़े जाने की मांग की थी। लेकिन जिला प्रशासन ने मांग की भी अनदेखी की और समस्या जस की तस बनी है।
इस संबंध में एक संस्था द्वारा जहां नगर निगम के सहयोग से सफाई अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच नगर निगम के सफाई कर्मचारी इन दिनों घाटों से नदारद नजर आ रहे हैं। यमुना प्रदूषण की निगरानी करने वाले न रिवर पुलिस और न ही जलनिगम के कर्मचारी यमुना तट पर हैं।

याचिकाकर्ता नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी का कहना हे कि नगर निगम प्रशासन और जिला प्रशासन पूरी तरह से सरकार और न्यायालयों को धोखा दे रहे हैं। न्यायालय में यमुना को लेकर लंबे समय से झूठा शपथपत्र दिया जा रहा है। वहीं केन्द्र एवं प्रदेश सरकार को भी वास्तविकता से दूर रखा जा रहा है।
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय पर करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप
लखनऊ। आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय सिंह ने आज रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम पर चंपत राय ने करोड़ों रुपये ‘चंपत’ कर दिए।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम पर घोटाला किया गया है। चंपत राय ने राम के नाम पर जो चंदा लिया गया, उसमें करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया है। संजय सिंह ने कहा कि अयोध्या में जमीन की गाटा संख्या 243, 244, 246, जिसकी कीमत 5 करोड़ 80 लाख रुपए है, उसे 2 करोड़ रुपये में पहले खरीदा गया, इसके बाद सुल्तान अंसारी ने इस जमीन खरीदारी में करोड़ों का हेरफेर किया गया। अयोध्या के मेयर भी इस घपले के गवाह बने।
ये जमीन शाम को 7 बजकर 10 मिनट पर खरीदी गई है। इसके बाद 5 मिनट बाद 2 करोड़ में खरीदी गई जमीन को राम जन्म भूमि ट्रस्ट द्वारा साढ़े 18 करोड़ रुपए में खरीदी गई। जिसमें 17 करोड़ रुपये 5 मिनट में आरटीजीएस किए गए। एक सेकंड में साढ़े 5 लाख रुपये का गबन किया गया।
अनिल मिश्रा बैनामा कराने में और ट्रस्ट में खरीदारी में भी गवाह बने। मेयर ऋषिकेश उपाध्याय बैनामा और ट्रस्ट में खरीदारी में गवाह बने। ट्रस्ट में करोड़ों रूपये का चंदा देने वालों का आघात लगा है। ये मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार का मामला है। मैं केंद्र सरकार से सीबीआई और ईडी के जरिए जांच कराने की मांग करता हूं। अग्रीमेंट के स्टाम्प और बैनामा के स्टाम्प का टाइम सब में हेरफेर है। ट्रस्ट ने जो जमीन खरीदी गई, उसका एग्रीमेंट 5 बजकर 11 मिनट पहले खरीदी गई। जमीन का स्टाम्प 5 बजकर 22 मिनट पर खरीदा गया। कोई भी ट्रस्ट जमीन खरीदने से पहले ट्रस्ट में प्रस्ताव पास कराता है, लेकिन चंपत राय ने 5 मिनट में जमीन बेचने का फैसला ले लिया।
गौ रक्षक को पाकिस्तान से धमकी मिलने पर संतों में उबाल, कार्रवाई की मांग
वृंदावन। वृंदावन गो रक्षा समिति के अध्यक्ष विकास पंडित को पाकिस्तान से मिली रही धमकी के बाद संतों में उबाल आ गया है। धर्म रक्षा संघ ने परिक्रमा मार्ग स्थित अखण्ड दया धाम आश्रम में महामण्डलेश्वर स्वामी भास्करानन्द महाराज की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें महंत एवं संतों ने रोष व्यक्त किया। पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय मार्गदर्शक महंत मोहिनी शरण महाराज ने कहा कि धार्मिक नगरी में विगत कुछ समय से गायों की तस्करी और गोकशी मै लगातार वृद्धि हो रही है जिसे रोकने के लिए गौ रक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष विकास पंडित एवं उनकी टीम द्वारा कई गौ तस्करों पुलिस की मदद से गिरफ्तार कराया गया है जिससे परेशान होकर कुछ लोग पाकिस्तानी नंबर से फोन पर धमकी दे रहे है।
स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि हमारे सभी गौ रक्षक कार्यकर्ता अपनी जान की बाजी लगाकर गायों की रक्षा करते हैं ऐसे में सरकार को गौ रक्षकों की रक्षा के लिए खास इंतजाम करने चाहिए।संत समाज में गौतस्करी को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्री महाराज ने कहा के विगत कई वर्षों से वृंदावन गौ रक्षा सेवा समिति विकास पंडित के नेतृत्व में गायों की रक्षा कर रही है कितनी बार उनका आमना-सामना गौ तस्करों के साथ हुआ है कई बार गौ रक्षकों के ऊपर जानलेवा हमले भी हुए हैं मगर गायों की रक्षा के लिए गौ रक्षक हमेशा तत्पर रहते हैं।
दिनदहाड़े घर के दरवाजे पर बैठी बुजुर्ग महिला से लूट, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
मथुरा। दिनदहाड़े रिफायनरी क्षेत्र में अपने घर के बाहर बैठी एक वृद्ध से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन लूट कर भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर इतिश्री कर ली है। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। लेकिन घटना के 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
रिफाइनरी क्षेत्र के लोग अब अपने घर के दरवाजे पर भी सुरक्षित नहीं है। कभी भी कहीं भी उनके साथ लूट जैसी वारदात हो सकती है। जी हां। रविवार को रिफाइनरी थाना क्षेत्र स्थित ताराधाम कालोनी में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला कमलेश देवी अपने घर के दरवाजे पर सुबह करीब सवा पांच बजे बैठी थी। तभी एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आए और बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन लूट कर भाग गए। चेन करीब 30 ग्राम सोने की थी। तभी 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुची पुलिस मौका मुआयना कर चली गई, बुजुर्ग महिला ने घटना की तहरीर रिफायनरी थाने को दी है। लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा किसी तरह की कार्रवाई इस मामले में नहीं की गई है।

ज्ञात हो कि मथुरा में बदमाश सक्रीय हो गए हैं। जहरखुरानी, लूट और स्र्नैंनंग की वारदात तेजी के साथ हो रही है। शहर में दो दिन में यह दिन में घटित होने की वाली तीसरी घटना है।
रिफायनरी थाना प्रभारी ने बताया कि उनके क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटना एक बुजुर्ग महिला के साथ हो गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़ित महिला द्वारा अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
थाने पर शव रखकर प्रदर्शन करने के आरोप में एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
बल्देव। पुलिस ने थाने पर शव रखकर उपद्रव करने में शमिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। बल्देव पुलिस के मुताबिक थाना हाईवे क्षेत्र के धर्म लोकनगर निवासी पूरन सिंह पुत्र भगवती सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह पिछले एक माह से अधिक समय से वांछित चल रहा था। इस पर थाने पर उपद्रव मचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।
बल्देव थाना प्रभारी ने बताया कि 21 अप्रेल को बल्देव क्षेत्र के गढ़ी आशा में रविनद्र पुत्र लाल सिंह निवासी नगला बेर की मौत हो गई थी। जिसका शव पप्पू की झौंपड़ी के पास खेत में चारपाई पर पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद ओमवीर सिंह, सूरज सिंह निवासी नगला बदना, नेम सिंह दुर्ग सिंह निवासी नगला बेर, पूरन सिंह निवासी धर्मलोक नगर महोली रोड, राजन सिंह नगला चिंता, एवं मृतक के अन्य परिजन एवं रिश्तेदार करीब 100 लोगों ने मृ़तक का शव थाने पर रखकर नारेबाजी की और उपद्रव किया। इतना नहीं सरकारी कार्य में बाधा डाली, भय और आतंक का वातावरण उत्पन्न किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज दर्ज कर लिया। जिनके खिलाफ कार्रवाई जारी है।
कैब रूट्स फाउंडेशन ने टोल कर्मियों के साथ ट्रक चालकों को बांटी कोरोना सेफ किट
विनीत उपाध्याय
फरह। महुअन फरह टोल प्लाजा पर कैब रूट्स फाउंडेशन ने टोल प्लाजा कर्मियों के सहयोग से टोल प्लाजा पर ट्रक चालकों को कोविड से बचाव के लिए किट वितरित की। जिसमें सेनेटाइजर, एन-95 मास्क, ग्लब्स थे। इसके अलावा कम्युनिटी हेल्थकेयर सेंटर फरह में भी किट वितरित कर लोगों को कोविड के नियमों का पालन करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क और सेनेटाइजिंग करने से ही कोरोना से बचाव संभव है। इसलिए नियमों का पालन करते रहें।
किट वितरण कार्यक्रम मे टोल संचालक निशीत शर्मा, भूपेश त्यागी, सहनवाज खान. पवन शर्मा, राजन कुमार, अनुराग सारस्वत, मुकेश तोमर आदि टोल कर्मचारी मौजूद रहे।