मथुरा। जिला पंचायत के अध्यक्ष पद की सीट को लेकर राजनीतिक दल अन्दर खाने जोड़तोड़ में लगे हैं। अध्यक्ष के दावेदारों ने पंचायत सदस्यों को धन और बल से अपने समर्थन में लेने की कोशिशें तेज कर दी है। इस बीच पूर्व मंत्री एवं मांट क्षेत्र से विधायक पं. श्यामसुन्दर शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी का बनने का दावा किया है।
बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर नियो न्यूज़ से हुई खास बातचीत में पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव महत्वपूर्ण है। जिला पंचायत चुनाव में बसपा को सबसे ज्यादा बहुमत मिला है। जिला पंचायत अध्यक्ष बसपा का ही बनेगा।
पूर्व मंत्री ने सत्ताधारी दल भाजपा के नेताओं पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि सत्ताधारी नेता इस सीटी के लिए सत्ता का दुरुपयोग भी कर सकते हैं। लेकिन, जीते हुए 33 जिला पंचायत सदस्य जिसको चाहेंगे वह जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा।
मथुरा। जवाहर बाग कांड की पांचवी वर्षी पर शहीद हुए तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की पत्नी अर्चना द्विवेदी जवाहर बाग पहुंची और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद की पत्नी ने पति की हत्या के मामले में सीबीआई और शासन, प्रशाासन स्तर पर जांच पर असंतुष्टि जताई और कहा कि इस मामले की जांच का परिणाम सामने नही आ सके। ज्ञात हो कि दो जून 2016 को जवाहर बाग में अवैध कब्जाधारियों से बात कर समझाने पहुंचे तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और फरह एसओ संतोष यादव की हत्या कर दी गई थी।
बुधवार सुबह शहीद मुकुल द्विवेदी की पत्नी अर्चना द्विवेदी उन्हें श्रद्धांजलि देने जवाहर बाग आईं। पत्नी के साथ उनके परिवार के सदस्य विनोद पांडे, सतीश पांडे और जय गोपाल शास्त्री जवाहर बाग आए। उन्होंने सामूहिक रुप से शहीद मुकुल द्विवेदी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान अर्चना द्विवेदी ने कहा कि जवाहर बाग कांड की सीबीआई सहित कई स्तर से जांच की जा रही थी। लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी कोई परिणाम सामने नहंीं आए।
उन्होंने कहा कि शहीद हुए पति की स्मृ़ति में जवाहर बाग में शहीद स्मारक बनाने की बात शासन और प्रशासन द्वारा कही गई थी। लेकिन वह घोषणा भी समय के साथ बिसरा दी गई। उन्होंने कहा कि जवाहर बाग में कम से कम एक शिलालेख तो स्मृति के तौर पर लगना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश की योगी सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है।
अर्चना द्विवेदी ने एसएसपी से जवाहर बाग में अपने पति के शहादत स्थल के रखरखाव करने की स्वीकृति मांगी है। उन्होंने पत्र में कहा कि जवाहर बाग के शहीदों क सम्मान में पार्क का नामकर शहीदों के नाम पर करने आर पार्क में स्मारक बनाए जाने की मांग की गई थी। वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद यह उम्मी बध्ांी थी कि उनके पति के बलिदान को सम्मानित करने के लिए पार्क का नामकरण उनके पति के नाम पर किया जाएगा शहादत स्थल को विकसित किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी आश्वासन दिया था। लेकिन कोई भी कार्य सरकार द्वारा नहीं हुआ।
बरसाना। कीर्ति मंदिर में सीढ़ियों से सफाई करते वक्त दो मजदूर गिर गए। इनमें से एक मजदूर की मौके पर मौत गई। वहीं दूसरे मजदूर को उपचार के लिए मथुरा रेफर किया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने रंगीली महल आश्रम के गेट पर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार शाम रंगीली महल आश्रम स्थित कीर्ति मंदिर में सीढ़ियों से सफाई करते हुए सफाई कर्मी गाजीपुर निवासी खेमचंद उम्र 35 वर्ष एवं जाटव मोहल्ला बरसाना निवासी अमीचंद 30 वर्ष गिर पड़े। इस दौरान आनन फानन मंदिर प्रबंधन ने घायल दोनों मजदूरों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने मजदूर खेमचंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मजदूर अमीचंद को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। घटना के बाद मृतक के स्वजनों ने रंगीली महल आश्रम के गेट पर हंगामा काटा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आक्रोशित मृतक के स्वजनों को समझाया।
रंगीली महल आश्रम के सचिव नितिन गुप्ता ने बताया कि जेकेपी संस्था मृतक के स्वजनों को आर्थिक मदद देंगी। वहीं मृतक के स्वजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायल मजदूर का भी उपचार कराया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पीएम के लिए मथुरा भेज दिया गया है। वहीं घटना स्थल पर पुलिस तैनात है। फिलहाल शांति का माहौल है।
वृन्दावन। परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्ण कृपा गेस्ट हाउस के संचालक को देर रात गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल संचालक को मथुरा के सिटी हॉस्पीटल पहुंचाया गया है। वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। गेस्ट हाउस संचालक का जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। पहले भी कई बार जानलेवा हमले होते रहे हेँ।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब दस बजे कृष्ण कृपा गेस्ट हाउस के संचालक कन्हैया ठाकुर को गोली लगी। गोली उसके पेट को छूकर निकल गई। घायल कन्हैया को आनन-फानन में मथुरा के सिटी हॉस्पीटल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची जांच पड़ताल में लगी है। लेकिन पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
घटना के बाद गेस्टहाउस को बंद कर दिया गया है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस गोली चलने को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। वहीं पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है। कोतवाली प्रभारी शशिप्रकाश शर्मा को जब फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन उठने के कारण संपर्क नहीं हो सका।
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। अब तक जो भी निवेश किए हैं उनमें आशातीत लाभ भी होगा। आप कुछ ऐसे भी कार्य करेंगे, जिससे आपकी रचनात्मकता सामने आएगी। त्यौहार विशेष की तैयारी में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो) अगर आप व्यवसाय संबंधी कुछ परिवर्तन करने की योजना बना रहे हैं या स्टाफ, नौकरी आदि में परिवर्तन की सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। परंतु अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय कुछ सावधान रहना आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) समय बहुत ही उचित है। कड़ी मेहनत व कठोर परिश्रम से एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। कहीं समारोह में भी शामिल होने का अवसर मिलेगा। संपत्ति संबंधी कार्यों को करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत बनी रहेगी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) कार्यक्षेत्र में आज कामकाज का अतिरिक्त दबाव रहेगा तथा कुछ रुकावटें भी आएंगी। लेकिन आप अपनी बुद्धि व योग्यता के बल पर समस्याओं का हल निकालने में सक्षम भी रहेंगे। पार्टनर या किसी सहकर्मी से छोटी सी बात पर मतभेद की स्थिति बन सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) गुरुजन तथा बड़े बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। पिछले कुछ समय से आपने जो मेहनत की है, वह रंग लाएगी। अध्यात्म तथा नैतिकता से जुड़े मामलों पर आपका विशेष ध्यान रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) युवाओं को जॉब में कैरियर संबंधी समाचार मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात आपके कई काम आसान हो जाएंगे। परंतु कई मामलों में आपका स्वाभिमान ही आपकी उन्नति में बाधक भी बन सकता है। नौकरी में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंधों में गिरावट ना आने दें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) कुछ परेशानियां तो सामने आएंगी परंतु आप मेहनत व परिश्रम से सभी प्रकार की नकारात्मक परिस्थितियों को सकारात्मकता में परिवर्तित कर लेंगे। भविष्य संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी। कुछ ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में भी समय व्यतीत होगा। सेहत में सुधार होगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) व्यापार में आज कुछ मुश्किल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ अनुकूल हो जाएंगी। धन प्राप्ति के स्रोत प्रबल होंगे परंतु कैश हाथ में रखने की बजाय कहीं इन्वेस्ट करेंगे तो उचित रहेगा। बॉस के साथ सम्बनध मधुर रखें । सेहत सामान्य रहेगी।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज धार्मिक क्रियाकलापों में व्यस्तता रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है। भाइयों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी। बच्चों का उनके सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं के लिए शॉपिंग का भी मूड बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) कारोबारी हालात सुधरेंगे। व्यापार में विस्तार संबंधी जो योजना बनाई हैं, उनमें छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी परंतु आप पूर्ण करने में सफल रहेंगे। अफसरों के साथ आपके रिश्तों में सुधार आएगा। सहकर्मी व सहयोगियों के साथ आपका सहयोगात्मक रवैया रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए दिन उत्तम है। विरोधियों की योजनाओं को ध्वस्त कर अच्छे परिणाम व प्रशंसा भी हासिल करेंगे। लोग आपसे स्वयं के निजी मामलों में सलाह-मशविरा भी लेंगे। कुल मिलाकर समय पूर्णत: आपके पक्ष में हैं। इसका बेहतरीन सदुपयोग करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) व्यवसाय में कुछ ठोस और खास फैसले लेने की जरूरत है। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क से आपके कार्य बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं। ऑफिस में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई हैं। सामाजिक दायरा और मान सम्मान बढे़गा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
आज बुधवार को ज्येष्ठ बदी अष्टमी 25:15 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री कालाष्टमी व्रत , श्री शीतलाष्टमी ( बासी भोजन विहित ) , श्री बुधाष्टमी व्रत / पर्व , नवतपा समाप्त , मंगल कर्क राशि में 06:52 पर , बुध (वक्री ) वृष राशि में 26:35 पर , बुध पश्चिम में 19:23 पर अस्त , पंचक जारी , श्री दादुदयाल पुण्य दिवस , गुरु श्री हरगोविंद सिंह गुरयायी ( प्राचीनमतानुसार ) , आचार्य श्रीराम शर्मा महाप्रयाण दिवस , श्री बाबूलाल गौर जयन्ती , श्री विश्वनाथ दास स्मृति दिवस , वैज्ञानिक श्री प्राण कृष्ण पारिजा (पद्मभूषण सम्मानित) स्मृति दिवस , तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस व अंतर्राष्ट्रीय यौन कर्मी दिवस ।
शक सम्वत- 1943 विक्रम सम्वत- 2078 मास- ज्येष्ठ पक्ष- कृष्णपक्ष तिथि- अष्टमी-25:15 तक पश्चात- नवमी नक्षत्र- शतभिषा-17:00 तक पश्चात- पूर्वभाद्रपद करण- बालव-12:56 तक पश्चात- कौलव योग- विश्कुम्भ-26:24 तक पश्चात- प्रीति सूर्योदय- 05:23 सूर्यास्त- 19:14 चन्द्रोदय- 25:22 चन्द्रराशि- कुम्भ- दिनरात सूर्यायण – उत्तरायण गोल- दक्षिणगोल अभिजित- कोई नहीं राहुकाल- 12:19 से 14:03 ऋतु- ग्रीष्म दिशाशूल-
कल बृहस्पतिवार को ज्येष्ठ बदी नवमी 26:24 तक पश्चात् दशमी शुरु , पंचक जारी , शुक्र आद्र्रा नक्षत्र में 10:53 पर , श्री एम. करुणानिधि जयन्ती , श्री चिमनभाई पटेल जयन्ती , श्री कृष्ण बल्लभ सहाय स्मृति दिवस , श्री भजनलाल बिश्नोई स्मृति दिवस व विश्व साइकिल दिवस ।
मथुरा। सोमवार को तम्बाकू निषेध दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सा अधिकारी और डॉक्टरों ने तम्बाकू से होने वाली घातक बीमारियों के विषय पर विचार व्यक्त किए। डॉक्टरों ने रोगियों को भी तम्बाकू का सेवन करने पर जोर देते हुए उससे होने वाल नुकसान के बारे में बताया।
चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि तम्बाकू एक मादक द्रव्य है। जिसे समाज में विभिन्न रुपों विभिन्न प्रकार के नशा करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इसके उपयोग से कैंसर और अन्य घातक बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। तम्बाकू और मादक पदार्थों का उपयोग न किए जाने के लिए प्रोत्साहन एवं जन जागरुकता आति आवश्यक है।
मथुरा। जिला पूर्ति विभाग में जिले स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षकों का ट्रांसफर किया है। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मुख्यालय पर कार्यरत क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय शंकर वर्मा को छाता एवं गोवर्धन का क्षेत्र क्षेत्रीय अधिकारीबनाया है। विजय बहादुर सिंह तहसील मांट के अतिरिक्त महावन तहसील का कार्य देखेंगे।
वहीं पूर्ति निरीक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय तहसील सदर तहसील गोवर्धन एवं नगर निगम मथुरा वृंदावन की आपूर्ति के स्थान पर, वर्तमान में तहसील सदर एवं तहसील माट का कार्य देखेंगे,, वही पूर्ति निरीक्षक गौरव माहेश्वरी तहसील महावन आपूर्ति के संबंधित कार्य के स्थान पर मथुरा वृंदावन नगर निगम के आपूर्ति का कार्य देखेंगे, वही पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा मथुरा मुख्यालय से अब तहसील के आपूर्ति के कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है।