Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorizedमथुरा में कोरोना विस्फोटः दो पुलिस कर्मियों सहित छह लोग कोरोना संक्रमित...

मथुरा में कोरोना विस्फोटः दो पुलिस कर्मियों सहित छह लोग कोरोना संक्रमित निकले,

 

मथुरा। मथुरा में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां एक थाने के दो पुलिसकर्मियों सहित कुल छह लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है। वहीं एक मामला पुराना है, उस युवक की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आयी है।
मांट के गांव आशा गढ़ी में मुंबई से आए दो युवक कोरोना संक्रमित पाए गए है। इसी क्षेत्र के गांव जरारा में गुजरात से आया युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। नौहझील के गांव सुरीर में 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है। इसके साथ ही सदर थाने के दो पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है। ये एक संक्रमित आरोपी के संपर्क में आए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments