Tuesday, March 19, 2024
Homeजुर्मआगरा से अपह्रत डाक्टर धौलपुर के बीहड़ से सकुशल बरामद, पांच करोड़...

आगरा से अपह्रत डाक्टर धौलपुर के बीहड़ से सकुशल बरामद, पांच करोड़ की फिरौती मांगने का था प्लान

रिपोर्ट – सन्दीप शर्मा

आगरा। आगरा से अपह्रत डाक्टर उमाकांत गुप्ता को पुलिस ने गुरुवार तड़के धौलपुर के बीहड़ से मुक्त कराकर बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार की रात को बदमाशों ने डॉक्टर का भगवान टाकीज के समीप से अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने डॉक्टर को बीहड़ में रखकर पांच करोड़ की फिरौती मांगने का प्लान बना रहे थे। लेकिन हरकत में आई पुलिस को मिली लास्ट लोकेशन को लेकर बीहड़ में कांबिंग शुरू कर दी। इसके बाद तड़के बदमाश डाक्टर को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने एक बदमाश और उसके साथ मिली युवती को पकड़ लिया और पूछताछ शुरु की जा रही है।

ट्रांस यमुना कालोनी निवासी डा. उमाकांत गुप्ता का हाईवे के सर्विस रोड पर विद्या नर्सिंग होम है। वे मंगलवार शाम 7.30 बजे मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं पहुंचे। मंगलवार रात 11 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई थी। उनके मोबाइल की अंतिम लोकेशन सैंया क्षेत्र में मिली थी। इसलिए पुलिस को धौलपुर के गैंग पर अपहरण का शक था।

बुधवार को डाक्टर की बलेनो कार और एक बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामला खुलता गया। पुलिस ने इसके बाद अपहरण में शामिल एक युवती को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीहड़ में कांबिंग शुरू कर दी। गुरुवार तड़के चार बजे बदमाश डाक्टर को डांग में छोड़कर भाग गए। पुलिस चिकित्सक को बरामद कर धौलपुर ले गई। इसके बाद उन्हें आगरा लाया जा रहा है।अपहरण बदन सिंह तोमर गैंग ने किया था।

यह बीहड़ में सक्रिय केशव गुर्जर गैंग से जुड़ा है। पुलिस अब गैंग लीडर व अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि अपहृत डाक्टर को बदमाशों के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया है। एक युवती व एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश जा रही है।

भगवान टाकीज पर पहले डाक्टर को बुलाया फिर किया अपहरण

डा. उमाकांत गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनको कॉल करके भगवान टाकीज चौराहा पर बुलाया गया था। यहां से एक युवती और तीन युवक उनकी कार में बैठे थे। वे पहले बातों में फंसाकर उन्हें रोहता की ओर ले गए। वहां से उन्हें कब्जे में ले लिया। खुद कार चलाकर उन्हें सीट पर डाल लिया। एक बदमाश बाइक से साथ चल रहा था। सैंया से इरादत नगर और यहां से राजाखेड़ा और देहोली लेकर पहुंचे। यहां से एक बदमाश और युवती अलग चले गए। तीन बदमाश उन्हें बाइक से बीहड़ में ले गए। वे उनसे पांच करोड़ की फिरौती मांगने की बात कह रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments