Tuesday, January 14, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़कोरोना काल में प्रचार का ये फाॅर्मूला हो गया हिट, भाजपा के...

कोरोना काल में प्रचार का ये फाॅर्मूला हो गया हिट, भाजपा के जिला अध्यक्षों को मिला टारगेट

लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार की वर्षगांठ पर जिलों में वर्चुअल सभाओं की कामयाबी से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व ने क्षेत्रीय रैलियों में 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए बूथ स्तर पर नेटवर्किंग कार्य तेजी से आरंभ हो गया है। प्रत्येक जिलाध्यक्ष को दो से पांच हजार तक लोगों के नाम व मोबाइल फोन नबंरों की सूची दस जून तक उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके साथ ही बूथ स्तर पर वाट्सएप समूह तैयार किए जा रहे हैं। सेक्टर स्तर पर लगभग 27 हजार वाट्सएप समूह बनाए जा चुके हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश में 16 जून से प्रस्तावित छह क्षेत्रीय वर्चुअल रैलियों का आकार बड़ा करने के काम में तेजी आ गई है। मंगलवार को दिन भर क्षेत्रीय व जिलााध्यक्षों व प्रभारियों से संपर्क का कार्य जारी रहा। रैलियों में 50 हजार की संख्या जुटाने की चुनौती स्वीकारते हुए संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने प्रमुख पदाधिकारियों के साथ आईटी सेल को सक्रियता बढ़ाने की हिदायत दी है। आईटी सेल संयोजक संजय राय का कहना है कि रैलियों में नवीनतम सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसकी क्षमता एक लाख लोगों से ऑनलाइन सम्पर्क करने की है। प्रदेश में इसका पहली बार प्रयोग किया जाएगा। रैलियों को केवल राष्ट्रीय नेता ही संबोधित करेंगे। प्रत्येक रैली में सभी वर्गों के प्रबुद्धजनों के साथ जन सामान्य को भी जोड़ा जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को एक क्लिक बताया जाएगा, जिसके जरिए वह अपने मोबाइल फोन पर नेताओं का संबोधन लाइव सुन सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments