Friday, February 27, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़पिता नाबालिग बेटी से कर रहा था दुष्कर्म का प्रयास, तभी जाग...

पिता नाबालिग बेटी से कर रहा था दुष्कर्म का प्रयास, तभी जाग गई पीड़िता की दादी और फिर….

 

मांट थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। बीती रात 9 वर्षीया बालिका अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान काम वासना में अंधे पिता ने बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्ची की चीख सुनकर पास ही सो रही दादी जाग गई। इसे देख हैवान पिता वहां से भाग गया। थोड़ी ही देर बाद आकर उसने फिर से बेटी के साथ हरकतें शुरू कर दीं। इसके बाद उसे घर में ही जमकर गरिया दिया गया। सुबह होने पर बात जंगल की आग की तरह गांव भर में फैल गयी। एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज करने के बाद बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं ग्रामीण की तहरीर पर हैवान पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments