Friday, April 26, 2024
HomeUncategorizedमथुरा मंडी के भाव 10 जून 2020-सरसों 100 रूपए टूटी, किसानों को...

मथुरा मंडी के भाव 10 जून 2020-सरसों 100 रूपए टूटी, किसानों को गेहूं, जौ, मूंग और धान की मिली ये कीमत

 

मथुरा। बुधवार को मथुरा की अनाज मंडी में सरसों बेस्ट क्वालिटी का भाव 4400 रूपया रह गया। औसतन क्वालिटी की सरसों का भाव 4200 से 4300 रूपए प्रति क्विंटल रहा। गेहूं चमकदार (आईटीसी पास) 1785 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका। जबकि मिल दड़े का भाव 1760-1765 रूपए प्रति क्विंटल तक रहा है। नयी मूंग 6600 रूपए प्रति क्विंटल से 7000 रूपए तक बिकी है। जौ का भाव 1430 रूपए से 1450 रूपया प्रति क्विंटल तक रहा है। धान 1509 किस्म बेस्ट क्वालिटी की कीमतें 2200 रूपया जबकि मीडियम क्वालिटी का भाव 2100 रूपया प्रति क्विंटल रहा है।
सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में कुछ तेजी दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन की साइट पर प्रसारित रेटों के अनुसार बुधवार को सोना 46994 रूपया प्रति दस ग्राम था जो बीते दिवस के मुकाबले 511 रूपए अधिक था। वहीं चांदी का भाव 47835 रहा है। चांदी भी बीते कारोबारी दिवस के मुकाबले 160 रूपया तेज रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments