Monday, February 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़बाजना में सपा नेता और सभासद की दिनदहाड़े हत्या!, फंदे से लटका...

बाजना में सपा नेता और सभासद की दिनदहाड़े हत्या!, फंदे से लटका मिला शव, ग्रामीणों ने लगाया जाम

 

बाजना। थाना नौहझील के कस्बा बाजना के ब्रज नगर निवासी दिनेश चंद गुप्ता (उम्र 47 वर्ष) पुत्र जगदीश प्रसाद गुप्ता वर्तमान में नगर पंचायत बाजना के सभासद हैं। दिनेश सपा के नेता भी हैं। बुधवार सुबह 5 बजे से लापता सभासद का शव नौहझील-बाजना रोड़ स्थित आरके फार्म हाउस के सामने उनकी निर्माणाधीन फार्म हाउस के अंदर गेट पर बंधा हुआ मिला है। गले मे गमछा बंधा हुआ है। और शरीर पर चोटों के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने पहले दिनेश चंद्र गुप्ता की हत्या की और फिर शंव को फांसी के फंदे से लटका दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने शव रख कर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब 45 मिनट जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण माने। पुलिस भी प्रथम दृष्टया हत्या ही मानकर चल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments