Saturday, April 27, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़भाई की मौत के बाद भाभी को शादी का झांसा देकर बनाता...

भाई की मौत के बाद भाभी को शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, और अब….

 

मांट। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को तार-तार कर अपनी हवस मिटाने का मामला सामने आया है। रिश्ते के देवर ने पहले तो अपनी विधवा भाभी को शादी का झांसा देकर शारीरिक सबंध बना लिए। काफी दिन से उसे गुमराह करता रहा युवक अब अपनी शादी दूसरी जगह करने जा रहा है।
महिला ने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी 12 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद उसकी दो पुत्रियां हुईं। डेढ़ वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गई। परिवार के रिश्ते के देवर ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक सबंध बना लिए। अब वह अपनी शादी कहीं दूसरी जगह से कर रहा है। तहरीर की पुलिस ने पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments