Tuesday, September 26, 2023
Homeमथुरा मण्डी भावमथुरा मंडी के भाव 11 जून 2020-सरसों, मूंग, गेहूं की कीमतें घटीं,...

मथुरा मंडी के भाव 11 जून 2020-सरसों, मूंग, गेहूं की कीमतें घटीं, सोना-चांदी का आज का रेट

 

मथुरा। गुरूवार को मथुरा की अनाज मंडी में सरसों बेस्ट क्वालिटी का भाव 100 रूपया और घट गया। सरसों बेस्ट क्वालिटी 4300 रूपया रह गया। औसतन क्वालिटी की सरसों का भाव 4000 से 4200 रूपए प्रति क्विंटल रहा। बीते दो दिनों में सरसों 200 रूपया प्रति क्विंटल तक घट गई है। गेहूं चमकदार (आईटीसी पास) 1780 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका। जबकि मिल दड़े का भाव 1740-1750 रूपए प्रति क्विंटल तक रहा है। नयी मूंग 6400 रूपए प्रति क्विंटल से 6800 रूपए तक बिकी है। जौ का भाव 1400 रूपए से 1425 रूपया प्रति क्विंटल तक रहा है। धान 1509 किस्म बेस्ट क्वालिटी की कीमतें 2200 रूपया जबकि मीडियम क्वालिटी का भाव 2100 रूपया प्रति क्विंटल रहा है।
सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन की साइट पर प्रसारित रेटों के अनुसार गुरूवार को सोना 47430 रूपया प्रति दस ग्राम रहा जो बीते दिवस के मुकाबले 436 रूपए अधिक था। बीते दो दिनों में सोने में 1000 रूपया प्रति दस ग्राम की तेजी दर्ज की गई है। वहीं चांदी का भाव 48395 रहा है। चांदी में भी दो दिन से तेजी बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments