Sunday, March 26, 2023
Homeस्वास्थ्यNovel Coronaराया - कोरोना पॉजिटिव की सँख्या बढ़ने से हड़कम्प

राया – कोरोना पॉजिटिव की सँख्या बढ़ने से हड़कम्प

 

रिपोर्ट – विनोद उपाध्याय
कस्बा राया में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। कस्बा के शिवपुरी निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुँचे जॉइंट मजिस्ट्रेट द्वारा पुलिस की मदद से क्षेत्र को हॉटस्पॉट कर सील किया गया। बताया गया जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है पहले से बीमार था जो जिला अस्पताल से दवा लेने गया जहाँ उसका सैम्पल लिया गया। और रिपोर्ट पॉजिटव आने से हड़कंप मच गया। इसी के चलते एसडीएम महावन व डॉक्टर्स पुलिस के साथ शिपुरी कंचन विहार कालोनी निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर पहुँचे। जहाँ आसपास के रास्तों को पूरी तरह सील कर दिया। गलियों को सेनेटाइज कराया गया। स्वास्थ विभाग द्वारा परिजनों को क्वारंटाइन किया गया। वहां पॉजिटिव मरीज मूल रूप से सोनई निवासी होने पर उसके भाई को भी क्वारंटाइन किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments