Saturday, January 17, 2026
HomeUncategorizedएक्सप्रेस वे हादसे में महिला सहित 3 की दर्दनाक मौत

एक्सप्रेस वे हादसे में महिला सहित 3 की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट – विनोद उपाध्याय
थाना जमुनापार क्षेत्र में शनिवार सुबह तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 107 के समीप आगरा से नोएडा जा रही इटियोस कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन में जा घुसी। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए तो वही कार में सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वही गंभीर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार सुमेर चंद्र पुत्र वीर सिंह उम्र 42 वर्ष, जय श्री दीप पत्नी सुमेर चंद उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम शाहजहांपुर थाना सरसावा जनपद सहारनपुर, चालक अमित कुमार पुत्र राकेश पाल निवासी दादरी, संजीव पाल पुत्र दर्जाराम निवासी दादरी इटीयोस कार से रायपुर छत्तीसगढ़ से यमुना एक्सप्रेस वे पर होते हुए यमुनानगर हरियाणा जा रहे थे। सुबह तड़के माइलस्टोन 107 के समीप अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई। जिसके चलते कार आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गये वहीं कार में सवार सुमेर चंद, जय श्री दीप, अमित कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तो वही संजीव पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस और एक्सप्रेस में सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेजकर क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments