Thursday, February 12, 2026
Homeन्यूज़नगर निगम मथुरामकान तोड़ने पहुंची निगम की टीम को देख पड़ गया हार्टअटैक, उल्टे...

मकान तोड़ने पहुंची निगम की टीम को देख पड़ गया हार्टअटैक, उल्टे पैर लौटी टीम

मथुरा। हाइवे थाना क्षेत्र अन्तर्गत एनएच-2 पर स्थित इंदुपुरम कालोनी में पुरानी पट्टे की जमीन पर बने मकान पर निगम कर्मियों द्वारा बुलडोजर चलाने की बात सुन वृद्ध की हार्ट अटैक पड़ गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत से निगम कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए और बिना कार्यवाही किए वापस लौट गए।
निगम की टीम द्वारा हाइवे क्षेत्र में पड़ने वाली इंदुपुरम कालोनी में पोखर की जमीन पर अवैध रूप से बने एक मकान को चिन्हित किया। इसे तोडने के लिए शुक्रवार को निगम की टीम जेसीबी लेकर वहां पहुंची, जहां अवैध रूप से मकान बनाने वाले मुंशीलाल (50) को इस बात का पता चला कि निगम कर्मी उसका मकान तोड़ने आए है तो वह बुरी तरह घबरा गया और उसे हार्टअटैक पड़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना था कि करीब चालीस साल पहले यह जमीन उन्हें पट्टे पर मिली थी। उन्होंने निगम कर्मियों पर उत्पीडन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हीं की वजह से मुंशीलाल की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments