Friday, April 26, 2024
Homeन्यूज़अन्तर्राष्ट्रीयजल्द भारत आ रहा है शराब कारोबारी विजय माल्या, अफवाह है या...

जल्द भारत आ रहा है शराब कारोबारी विजय माल्या, अफवाह है या सच, जानिए

शराब कारोबारी और भगोड़े विजय माल्या के किसी भी समय भारत आने की खबरें बुधवार रात को छाई रहीं। अब लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी ने इसका खंडन किया है। एक टीवी चैनल ने तो यहां तक दावा किया कि माल्या भारत आने के लिए विमान में बैठ गया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार माल्या की पर्सनल असिस्टेंट (निजी सहायक) ने बताया कि वो प्रत्यर्पण से संबंधित किसी भी घटनाक्रम से अनभिज्ञ थीं। उन्होंने बुधवार देर रात कहा, ‘मुझे आज रात उनके वापस जाने की जानकारी नहीं है।’
इसी बीच भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि 64 वर्षीय भगोड़े काराबोरी को लंदन से भारत नहीं लाया जाएगा और न ही ऐसा जल्दी ही होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अभी उसके प्रत्यर्पण की कोई गुंजाइश नहीं है। मीडिया ने सीबीआई के पुराने बयानों के अनुसार खबरें प्रकाशित की। परिस्थिति नहीं बदली हैं। इसमें अभी समय लगेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments