Sunday, May 5, 2024
Homeजुर्मड्राइवर से जयगुरूदेव बाबा के उत्तराधिकारी बने पंकज बाबा पर आश्रम हड़पने...

ड्राइवर से जयगुरूदेव बाबा के उत्तराधिकारी बने पंकज बाबा पर आश्रम हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

मथुरा। जय गुरुदेव आश्रम और उसकी संपत्ति को हड़पने के आरोप में पंकज बाबा सहित 14 लोग बुरी तरह फंस गए हैं। बाबा जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ ट्रस्टी रामप्रताप ने पंकज बाबा सहित 14 लोगों के खिलाफ जयगुरुदेव आश्रम की हजारों करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। ये रिपोर्ट थाना हाईवे में दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में रामप्रताप ने बताया है कि संत तुलसीदास उर्फ बाबा जय गुरुदेव के निधन के बाद उनके ड्राइवर पंकज यादव ने अपने भाई नीरज यादव पुत्र चरन सिंह यादव समेत कई लोगों ने मिलकर फर्जी वसीयत बनवाकर बाबा जयगुरुदेव आश्रम व उससे जुड़ी हजारों करोड़ की संपत्तियों को हड़प लिया।
आरोप है कि पंकज यादव के चाचा हरदयाल यादव उर्फ वीर सिंह यादव निवासी भर्थना इटावा ने संस्था की जमीन व सपंत्तियों को धोखाधड़ी के इरादे से हड़प लिया। पंकज यादव ने फर्जी वसीयत पर खुद को जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था व जयगुरुदेव धर्म प्रचारक ट्रस्ट का अध्यक्ष बताते हुए विभिन्न बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ षड्यंत्र किया।
उनका कहना है कि संस्था व ट्रस्ट के खातों से भारी धनराशि निकाली जा रही है। संस्था व ट्रस्ट की संपत्तियों को भी गैर कानूनी ढंग से स्वयं के फायदे के लिए खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। हाईवे पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments