Saturday, February 14, 2026
Homeजुर्मश्रीग्रुप की काॅलोनी श्रीराधा विंटेज में गार्ड ने महिला से की अश्लील...

श्रीग्रुप की काॅलोनी श्रीराधा विंटेज में गार्ड ने महिला से की अश्लील हरकत, परिजनों ने पुलिस को सौंपा

मथुरा गोवर्धन रोड स्थित श्री ग्रुप की काॅलोनी श्रीराधा विंटेज में गुरूवार की सायं हंगामा खड़ा हो गया। यहां सुरक्षा में लगे एक गार्ड ने घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। महिला ने शोर मचाया तो परिजन आ गए और उन्होंने गार्ड को पकड़ लिया। हंगामा होता देख कालोनी के लोग इकठ्ठे हो गए और गार्ड को पुलिस को सौंप दिया। सुरक्षा गार्ड का नाम भरत सिंह बताया गया है। देर रात आरोपी और काॅलोनी के लोग थाना हाइवें में मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments