Friday, September 29, 2023
Homeन्यूज़तेज रफ्तार कार ने रौंद दिए आठ लोग, दो की हालत गंभीर

तेज रफ्तार कार ने रौंद दिए आठ लोग, दो की हालत गंभीर

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार ने हाईवे किनारे आग ताप रहे आठ लोगों को रौंद दिया।
नेशनल हाईवे-2 पर स्थित वैकमेट कंपनी के कर्मचारी रात तकरीबन 9.30 बजे ड्यूटी करने के लिए आए थे। कंपनी के गेट नंबर 2 के पास अलाव जल रहा था। ठंड के कारण कर्मचारी आग तापने लगे।
तभी अचानक गलत दिशा से आई कार ने अलाव के पास खड़े कर्मचारियों को रौंद दिया। घटना से कंपनी में अफरा-तफरी मच गई। अन्य कर्मचारियों ने पीछा कर दो कार सवारों को पकड़ लिया और उन्हें छाता पुलिस के हवाले कर दिया।
घायलों में प्रकाश, मदन मोहन, विनोद, नरेंद्र, भगवान सिंह, राकेश, हरिओम, सहदेव है। ये सभी कंपनी में काम करने आए थे। वहीं पुलिस कार सवारों को थाने लेकर आई। इनमें एक का नाम रोहताश है। दोनों युवक गौहरी के रहने वाले हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments