Sunday, January 25, 2026
Homeजुर्मससुराल गये युवक की मौत, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

ससुराल गये युवक की मौत, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

कस्बा छाता स्थित ससुराल में पत्नी से मिलने गये युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। परिजन ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि युवक कस्बा में गिरकर बेहोश हो गया था। उपचार के दौरान मौत हो गयी।
रविवार शाम नक्कारची टीला, चूडी वाली गली, स्वामीघाट निवासी सफीक (28) अपनी पत्नी से मिलने ससुराल छाता गया था। देर रात उसके एक्सीडेंट में घायल होने की सूचना मिलने पर शफीक के भाई आदि केडी हॉस्पिटल पहुंच गये। वहां उसकी मौत हो गयी। मृतक के भाई रफीक, यूसुफ का आरोप है कि भाई की पत्नी मायके रह रही थी। शफीक मिलने गया था। आशंका जताई कि पत्नी आदि ने उसे धक्का मारकर घायल कर दिया उसकी मौत हो गयी। मृतक पर दो छोटे छोटे बच्चे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments