Wednesday, February 12, 2025
Homeन्यूज़सीएए, एनआरसी के मायने समझ रहे हैं असम के लोग-शांतनु गोगोई

सीएए, एनआरसी के मायने समझ रहे हैं असम के लोग-शांतनु गोगोई

वृन्दावन। असम के वरिष्ठ भाजपा नेता शांतनु गोगोई शनिवार को विश्वविख्यात ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्ण आस्था के साथ ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन व पूजन कर अपने राज्य व देश में सुख-समृद्धि व शांति की कामना की।
दर्शनों के पश्चात पत्रकारों से मुखातिब हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शांतनु गोगोई ने कहा देश में एनआरसी व सीएए को लेकर सबसे अधिक विरोध असम में था, पहले लोग विरोध में थे, लेकिन अब समझने लगे हैं कि अपने अस्तित्व व संरक्षण के लिए सीएए जरूरी है। असम के राजनैतिक हालातों के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि अब परिस्थितियां काफी हद तक सही हैं। लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि पिछले चुनावों की अपेक्षा इस बार असम में भाजपा को अधिक सीटें मिलेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments