Tuesday, July 15, 2025
Homeन्यूज़पहाड़ों पर बर्फ, मैदानों में बढ़ी ठंड

पहाड़ों पर बर्फ, मैदानों में बढ़ी ठंड

नई दिल्ली। उत्तर भारत में एक बार फिर बर्फबारी ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। इससे मौसम एक बार फिर बदल गया है। उत्तराखंड में जहां चारों धामों में बर्फबारी हुई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 28 व 29 फरवरी को भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी आज बारिश के संभावना जताई गई है।

चारों धाम में हुई बर्फबारी

उत्तराखंड में मौसम फिर करवट बदलने लगा है। चार धाम में चोटियों पर हिमपात हुआ तो पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में तीन हजार मीटर की ऊंचाई तक के स्थानों पर हिमपात की संभावना है। इस दौरान निचले स्थानों में बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम से मौसम में बदलाव की संभावना है। शनिवार को प्रदेश में कई जगह बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 2500 मीटर की ऊंचाई तक बर्फबारी के आसार हैं। निचले इलाकों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की आशंका भी है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments