Homeन्यूज़दिल्ली में फिर हिंसा, एक और शख्स की हत्या; अब तक 43...

दिल्ली में फिर हिंसा, एक और शख्स की हत्या; अब तक 43 की हो चुकी है मौत

नई दिल्ली। बृहस्पतिवार को पूरे दिन शांति के बाद दिल्ली में फिर हिंसा का मामला सामने आया है। उपद्रवियों ने शुक्रवार सुबह 6:00 बजे शिव विहार इलाके में कूड़ा बीनने का काम करने वाले अयूब की हत्या कर दी। घटना के दौरान वह शिव विहार में सुबह 6:00 बजे कूड़ा बीन रहा था। गंभीर हालत में सुबह 9:00 बजे उसे ज़ीटीबी अस्पताल में लेकर आया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसी के साथ हिंसा में अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 43 हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments