Saturday, January 24, 2026
Homeन्यूज़चौराहों पर लगेगी मंडी के बकायेदारों की लिस्ट, सैक्टर प्रभारी तैयार कर...

चौराहों पर लगेगी मंडी के बकायेदारों की लिस्ट, सैक्टर प्रभारी तैयार कर रहे है सूची

मथुरा। मंडी के बड़े बकायेदारों को अब सरेआम रूसवा किया जाएगा। इसके लिए शासन से निर्देश मिलने के बाद बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। सैक्टर के हिसाब से टाॅप टेन बकायेदारों के नामों की सूची चौराहों पर टांगी जाएगी। सारी कवायद बकाया वसूली के साथ ही ऐसे लोगों को सार्वजानिक करने तथा अच्छे व्यापारियों को उत्साहित करने की है।
मंडी सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि मंडी के दुकानों की प्रीमियम के रूप में बड़ी बकायेदारी व्यापारियों पर है। मथुरा ही नहीं गोवर्धन, वृंदावन, राया, कोसी की मंडियों में जिन दुकानों की नीलामी हुई उसकी एक दो किश्त देने के बाद व्यापारियों ने धनराशि देना बंद कर दिया है। ये धनराशि लाखों में है। इसके अलावा मंडी शुल्क, किराएदारी की धनराशि भी विभाग वसूल नहीं कर पा रहा है।
इस बीच शासन के एक आदेश ने मंडी अधिकारियों को उत्साहित कर दिया है। शासन ने जो आदेश दिए है उसमें कहा गया है कि मंडी के बकायेदारों की सूची तैयार कर एक बार उन व्यापारियों को अवगत कराया जाए। हालांकि ये प्रक्रिया सतत रूप से चलती रहती है। उसके बाद ऐसे बकायेदारों के नाम चौराहे पर सार्वजनिक कर दिए जाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments