Saturday, February 14, 2026
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)आम भक्तों के लिए 16 अक्टूबर तक नहीं खुलेंगे श्रीराधारमण मंदिर के...

आम भक्तों के लिए 16 अक्टूबर तक नहीं खुलेंगे श्रीराधारमण मंदिर के द्वार

अरुण यादव की रिपोर्ट
वृंदावन। वृंदावन के प्राचीन सप्तदेवालयों में से एक श्री राधारमण मंदिर के द्वार वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते 16 अक्टूबर तक आम दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेंगे। मंदिर के अन्दर जन-जन के आराध्य श्री राधारमण देव की पूजा सेवा सेवायत गोस्वामियों द्वारा नियमित रुप से जारी रहेगी। यह जानकारी मंदिर के सेवायत आचार्य पद्मनाभ गोस्वामी ने दी।


उन्होंने बताया कि यह निर्णय 28 अगस्त को मंदिर की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है। उन्होंने भक्तों से अपील की है कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए नियमों की अवहेलना न करें। नियमों का पालन करते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम का प्रयास करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments