Saturday, May 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़…तो क्या भारत में फिर से शुरू होगा Tiktok?

…तो क्या भारत में फिर से शुरू होगा Tiktok?

नई दिल्ली। जापान की कंपनी सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प भारत में टिकटॉक (Tiktok) को खरीदने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सॉफ्टबैंक इसके लिए पूरी सक्रियता के साथ भारतीय साझेदारों को तलाश रही है। पिछले एक महीने के दौरान सॉफ्टबैंक ने रिलायंस की जियो इन्फोकॉम लिमिटेड और भारती एयरटेल लिमिटेड के प्रमुखों के साथ बात भी की है।
आपको बता दें कि टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस लिमिटेड में सॉफ्टबैंक की हिस्सेदारी है। राष्ट्रीय सुरक्षा के कारण भारत समेत कई देशों ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस बारे में सॉफ्टबैंक, बाइटडांस, रिलायंस और भारती एयरटेल ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments