Sunday, May 11, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़अधिवक्त अलका उपमन्यु पोक्सो कोर्ट की विशेष डीजीसी नियुक्त

अधिवक्त अलका उपमन्यु पोक्सो कोर्ट की विशेष डीजीसी नियुक्त

 

मथुरा। राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता अलका उपमन्यु को जिला न्यायालय में पोक्सो कोर्ट की विशेष लोक अभियोजक बनाया गया है। प्रदेश सरकार की संस्तुति पर राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने उन्हें विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है। अधिवक्ता अलका उपमन्यु ने जिला न्यायालय के विशेष पोक्सो कोर्ट जाकर बुधवार प्रात: पदभार ग्रहण कर लिया है।
बता दें कि अधिवक्ता अलका उपमन्यु मथुरा बार एसोसिएशन की पूर्व में कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुई थी। इसके बाद उन्होंने बार के ऑडिटर पद को लेकर हुए चुनाव में जीत हासिल की थी। वर्तमान में वह राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष हैं। अधिवक्ता अलका उपमन्यु राष्ट्रीय यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु की धर्मपत्नी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments